Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियां आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनीं - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियां आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनीं

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में नई मिसाल कायम कर रही हैं। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित बिहान दीदियों के डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की दीदियां आज आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप राज्य की महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदियों की सफलता की कहानियां हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

 

नवरात्र पर नारी शक्ति का सम्मान

 

मुख्यमंत्री ने नवरात्र के पर्व को नारी शक्ति के सम्मान से जोड़ा और कहा कि प्रदेश की महिलाएं इतिहास रच रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि महिला स्व-सहायता समूहों के नवाचार और मेहनत से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।

 

लखपति दीदियों की प्रेरक कहानियां

 

कार्यक्रम में कई लखपति दीदियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की।

 

पूनम गुप्ता (बलरामपुर) – किराना दुकान और आटा चक्की से शुरुआत कर अब ट्रैक्टर और पिकअप तक खरीदे।

हेमिन साहू (गरियाबंद) – आचार-पापड़ व्यवसाय से रोजाना 4 हजार की कमाई, दिल्ली सरस मेले में 2.31 लाख की बिक्री।

गीता वैष्णव – पहले 10 रुपए के लिए संघर्ष, अब बेटे को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाने का सपना पूरा कर रही हैं।

गीता वर्मा (रायपुर) – हल्दी-मसाले का व्यवसाय कर हर महीने 15–20 हजार कमा रही हैं।

 

बिहान दीदियों के स्टॉलों का अवलोकन

 

मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न उत्पादों की सराहना की। उन्होंने A2 मिल्क से बने घी, अगरवुड, धूपबत्ती, मोमबत्ती और हैंडमेड सोप जैसे उत्पाद खरीदे और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Read Also  मध्यप्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 60 से ज्यादा घरों में लगी आग, 6 लोगों की मौत

 

डिजिटल प्रशिक्षण से वैश्विक बाजार तक

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और पॉलिसी वॉच के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में महिलाओं को प्रोडक्ट ब्रांडिंग, पैकेजिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत 14 लोगों जिम्मेदार

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...

रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *