Google Analytics Meta Pixel चमोली आपदा: 35 लोगों को बचाने का प्रयास जारी, निकाला जा रहा सुरंग का पानी - Ekhabri.com

चमोली आपदा: 35 लोगों को बचाने का प्रयास जारी, निकाला जा रहा सुरंग का पानी

जोशीमठ। ऋषिगंगा में जल प्रलय के बाद तपोवन जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे तीन इंजीनियरों समेत 35 कर्मचारियों तक पहुंचने में सुरंग के जरिए भारी मात्रा में आ रहा मलबा बचाव दल के समक्ष बड़ी बाधा बनकर सामने आया है। अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं।
डीएनए सैंपलिंग में एफएसएल की ली जा रही मदद
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बरामद शवों की डीएनए सैंपलिंग और संरक्षण के लिए राज्य एफएसएल की भी मदद ली जा रही है। सभी मानदंडों का पालन हो रहा है। बरामद शवों को मोर्चरी कर्णप्रयाग, जोशीमठ और गोपेश्वर में रखा गया है। आपदा में लापता हुए लोगों की सूची व बरामद हुए शवों की पहचान के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। शवों से मिले आभूषण, टैटू व अन्य पहचान चिन्हों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर उन्हें सुरक्षित रखा जा रहा है। चमोली में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 01372-251487 और 9084127503  जारी किए गए हैं।
आज राज्यपाल बैबी रानी मोर्य औैर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने पहुंचेंगे। सुबह नौ बजे जोशीमठ में चिनूक हेलीकॉप्टर पहुंचा है। मौके पर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम की ओर से टनल में घुसने के लिए वैकल्पिक रास्ते की तलाश की जा रही है, लेकिन एनटीपीसी के अधिकारियों का कहना है कि सुरंग में जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते की तलाश में चारों ओर मलबा रोढ़ा अटका रहा है।
सुरंग से मलबा और पानी हटाने के बाद ही फंसे लोगों तक पहुंचा जा सकता है। सुरंग से अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। सुरंग में बुधवार रात को भी मलबा हटाने का काम जारी रहा।  उधर, रैणी गांव के समीप मलारी हाईवे पर बीआरओ की ओर से वैली ब्रिज लगाने के लिए मलबे को हटाने का काम जारी है।
सुरंग में 6.5 मीटर तक हुई ड्रिलिंग
उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। सुरंग झांकने के लिए ड्रिलिंग की जा रही है। अभी हम 6.5 मीटर तक पहुंचे हैं।
शवों की शिनाख्त के लिए बनाया व्हाट्सएप ग्रुप
आपदा में मारे गए लोगों के शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने परिवारों को शामिल कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में अभी तक 85 परिवार जुड़ चुके हैं। इस ग्रुप के जरिये दो शवों की पहचान भी हो चुकी है।
बचाव व राहत कार्य शुरू करने के साथ पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का गठन किया गया। इसकी कमान डीआईजी नीलेश आनंद भरणे अपराध एवं कानून व्यवस्था व प्रवक्ता (उत्तराखंड पुलिस) संभाल रहे हैं। 0135-2712685 और 9411112985 कंट्रोल रूम के नंबर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...