Google Analytics Meta Pixel छेडख़ानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी - Ekhabri.com

छेडख़ानी की शिकायत पर पहुंची टीम को दबंगों ने पीटा, दरोगा जख्मी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस पर हमलों की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। या तो यूं कहें कि रोजाना ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें अपराधी पुलिसवालों पर हमला करने से चूक नहीं रहे हैं। इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, दो दिनों के भीतर एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। यह घटना यूपी के शाहजहांपुर की है, जहां देवी जागरण के दौरान कलान कस्बे में बुधवार रात दबंगों ने एक बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बच्ची के घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाने से कस्बा इंचार्ज तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दुस्साहसिक घटना की सूचना मिलते ही मिर्जापुर और परौर थाने की पुलिस भी कलान पहुंच गई। पुलिस पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। कलान के एक गल्ला आढ़ती ने परिवार में बालक के जन्म के उपलक्ष्य में देवी जागरण का आयोजन कराया था। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बाजार के समीप जागरण का पंडाल लगाया गया। रात करीब 8.30 बजे तक जागरण कलाकार मंच पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन आसपास के घरों के बच्चे बैठ गए थे। उनके साथ आढ़ती परिवार के एक रिश्तेदार की दस वर्षीय बेटी भी बैठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गए और बालिका (आढ़ती के रिश्तेदार की बेटी) से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका चीख पड़ी। आवाज सुनकर आढ़ती परिवार के लोग पंडाल में आ गए और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस पर आरोपी एक साथ हमलावर हो उठे। मौके पर चीख पुकार मची तो किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। इस पर दरोगा पंकज चौधरी ने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर जागरण के आयोजक परिवार को पीट रहे युवकों को हड़काया तो वे पुलिस पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिसवालों से हाथापाई की। दरोगा को चोटें आई हैं।
इस घटना से मौके पर अफरातफरी होने के साथ भय का माहौल बन गया। कलान थाने से इसकी सूचना मिलने पर मिर्जापुर और परौर पुलिस भी कलान पहुंच गई। खुद पर हमले से भन्नाई पुलिस ने पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से धर दबोचा। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पांच आरोपियों को अभी पकड़ा गया है। अन्य नाम सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। एफआईआर दर्ज की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...