Google Analytics Meta Pixel La Nina effect: अगले तीन महीने उत्तर भारत के लिए कठिन, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, दिसंबर में भारी बारिश की चेतावनी - Ekhabri.com

La Nina effect: अगले तीन महीने उत्तर भारत के लिए कठिन, पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, दिसंबर में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली। मौसम विभाग ने इस बार सर्दी के मौसम को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, इस बार उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। अगले तीन महीने उत्तर भारत के लिए कठिन होंगे, जिसमें तापमान तेजी से गिर सकता है, और सर्द हवाओं के साथ कोहरा भी व्यापक रूप से छा सकता है। इसका प्रमुख कारण ‘ला नीना’ प्रभाव है, जो न सिर्फ उत्तर भारत बल्कि दक्षिण भारत समेत पूरे देश में महसूस किया जाएगा।

 

ला नीना प्रभाव क्या है?

 

ला नीना, अल-नीनो सर्दन ऑसिलिएशन (ENSO) प्रक्रिया का हिस्सा है, जो प्रशांत महासागर में होती है। जहां अल-नीनो के कारण भारत समेत अन्य देशों में सूखा और अन्य कठिनाइयां आती हैं, वहीं ला नीना एशियाई देशों के लिए लाभकारी मानी जाती है। जब प्रशांत महासागर ठंडा होता है, तो ला नीना प्रभाव उत्पन्न होता है, जो न सिर्फ मानसून को मजबूत करता है, बल्कि सर्दी भी ज्यादा पड़ती है।

 

तीन महीने तक रहेगा असर

 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार ला नीना अक्टूबर से सक्रिय हो चुका था और यह प्रभाव दिसंबर से फरवरी तक अपने चरम पर होगा। इस दौरान, भारत में ला नीना का 60 प्रतिशत प्रभाव महसूस किया जाएगा।

 

कौन से राज्य होंगे प्रभावित?

 

उत्तर भारत

ला नीना के कारण उत्तर भारत में सर्दी का दौर तेज होगा। प्रशांत महासागर से आने वाली ठंडी हवाएं तापमान को गिरा सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे भारी बर्फबारी की संभावना है। इसका असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी पड़ सकता है।

Read Also  Petrol-Diesel Prices Today: जानें क्या है देश में पेट्रोल-डीजल के भाव…इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का पारा हाई

 

दक्षिण भारत

ला नीना प्रभाव से उत्तर-पूर्वी मानसून को मजबूती मिली है, जिसके कारण अक्टूबर से दिसंबर के बीच दक्षिण भारत में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है, और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है। फेंगल चक्रवात इसका एक उदाहरण है। भारी बारिश के कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 

नॉर्थ-ईस्ट और पूर्वी भारत

ला नीना के कारण उत्तर-पूर्वी और पूर्वी भारत के राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे कृषि में वृद्धि होगी। असम, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में बारिश की संभावना है, हालांकि अत्यधिक बारिश से बाढ़ की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

 

पश्चिमी भारत

पश्चिमी भारत के तटीय इलाकों में ला नीना का प्रभाव हल्की बारिश के रूप में देखा जा सकता है, खासकर मुंबई और कोंकण क्षेत्र में। इस प्रकार, ला नीना का प्रभाव पूरे देश में मौसम के पैटर्न को प्रभावित करेगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में सर्दी तो कुछ में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *