रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के 55 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 10 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 8 नवंबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा 18 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
आम तौर पर सीजीपीएससी की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में होती हैं, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में भी आयोजित की जा सकती है — ठीक उसी तरह जैसे JEE या NET परीक्षा होती है।
योग्यता और पात्रता मानदंड
इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास समाज कार्य (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर या विधि (Law) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया
चयन दो चरणों में होगा —
प्रारंभिक परीक्षा (300 अंक)
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न (100 अंक)
बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण से संबंधित विषयों पर 100 प्रश्न (200 अंक)
सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
साक्षात्कार (30 अंक) — मुख्य लिखित परीक्षा नहीं होगी।
इस साल की चौथी बड़ी वैकेंसी
CGPSC से यह 2025 की चौथी भर्ती अधिसूचना है। इससे पहले आयोग ने मार्च में सहायक संचालक उद्योग (30 पद), अप्रैल में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ पद (21 पद) और सितंबर में कोर्ट मैनेजर (22 पद) की भर्ती निकाली थी। इस तरह जनवरी से अब तक कुल 128 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...