Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए 41 हजार करोड़ की दो योजनाओं का शुभारंभ - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए 41 हजार करोड़ की दो योजनाओं का शुभारंभ

नई दिल्ली/रायपुर, 11 अक्टूबर 2025:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से देशभर के किसानों को 41 हजार करोड़ रुपये की दो नई योजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया, जो देश को कृषि आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊर्जा देंगे।

इन योजनाओं में धन-धान्य कृषि योजना के लिए 30 हजार करोड़ रुपये और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की राशि शामिल है। इस अवसर पर कृषि और ग्रामीण अवसंरचना से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

 

कृषि आत्मनिर्भरता का नया अध्याय

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती के अवसर पर यह दिन देश के कृषि इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि देश में अब खेती-किसानी को आधुनिक, लाभकारी और युवाओं के अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से देश में दाल उत्पादन बढ़ेगा और दो करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह केवल कृषि आत्मनिर्भरता ही नहीं, बल्कि पोषण सुरक्षा का भी प्रयास है।”

 

 

 

छत्तीसगढ़ के तीन जिले शामिल – मुख्यमंत्री ने जताया आभार

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर से वर्चुअल रूप से भाग लिया।

उन्होंने बताया कि जशपुर, कोरबा और दंतेवाड़ा जिले को इस मिशन में शामिल किया गया है, जो राज्य के किसानों के लिए गर्व का विषय है।

 

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा,

“यह योजनाएं खेती-किसानी की तस्वीर बदलेंगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगी।”

 

मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बधाई, बताया ऐतिहासिक कदम

 

मुख्यमंत्री साय ने कृषक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि उपकरण और अनुदान राशि के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि “जीएसटी सुधारों से अब किसानों को ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की खरीद में बड़ी बचत हो रही है। यह वास्तव में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।”

 

उन्होंने राज्य सरकार की ओर से किए गए कदमों की जानकारी दी—

धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल, दो साल का बोनस भुगतान और 2800 करोड़ रुपये की सिंचाई योजनाओं को मंजूरी जैसी कई उपलब्धियां गिनाईं।

 

कृषि के नए युग की शुरुआत

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में 36 नई कृषि परियोजनाओं से किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 100 पिछड़े जिलों में केंद्रित कार्ययोजना के तहत खेती में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि शामिल

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, गौ-सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित हजारों किसान और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *