Google Analytics Meta Pixel झगरपुर में रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बोले मुख्यमंत्री – सुशासन और पारदर्शिता ही सरकार की पहचान - Ekhabri.com

झगरपुर में रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बोले मुख्यमंत्री – सुशासन और पारदर्शिता ही सरकार की पहचान

रायपुर, 10 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री का स्वागत समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक गजमाला और तिलक से किया। उन्होंने कहा कि झगरपुर की यह पावन भूमि उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव कराती है। रामचंडी मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि समाज की सांस्कृतिक एकता और परंपरा का जीवंत प्रतीक भी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। ई-गवर्नेंस के जरिए पारदर्शी शासन स्थापित किया जा रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 18-19 माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है — किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस, धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ और समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तक बढ़ाया गया है।

 

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 मासिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी ₹5500 प्रति बोरा, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाएं भी जारी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ केवल नारा नहीं, बल्कि राज्य की कार्यसंस्कृति है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई दो नई योजनाओं — प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन — को किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया।

Read Also  अटल विहार योजना में 226 नए आवासों का लोकार्पण, चाबी सौंपी

 

उन्होंने भूमि रजिस्ट्री व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता पर बल देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

 

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

 

  • झगरपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹25 लाख

  • लैलूंगा में कोलता समाज भवन हेतु ₹25 लाख

  • कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा मार्ग निर्माण हेतु ₹50 करोड़

  • वार्ड क्रमांक 5 पटेलपारा में स्टॉप डैम कम कॉजवे हेतु ₹2.5 करोड़

  • खारुन नदी पुलिया निर्माण हेतु ₹10 करोड़

  • वार्ड क्रमांक 11 में कन्या हाईस्कूल के नवीन भवन हेतु घोषणा

 

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा तय कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के मात्र 12 दिन बाद 13 लाख किसानों को ₹3,716 करोड़ बोनस दिया गया।

 

कार्यक्रम का स्वागत जिला पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता ने किया, जिन्होंने कोलता समाज की 120 उपजातियों की एकता पर प्रकाश डाला। अंत में रत्थूलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया, सुनीति राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, ज्योति भगत, अमर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावर, अरुण कातोरे, जतिन साव, विनय साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, धर्मांतरण करने के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *