अयोध्या में नौवां दीपोत्सव 2025 इस बार केवल दीपों से नहीं, बल्कि डिजिटल तकनीक की आभा से भी सजीव होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को विश्व स्तर पर डिजिटल और आध्यात्मिक नगरी के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन के साथ श्रद्धालु तकनीक और संस्कृति के अद्भुत संगम का अनुभव कर सकेंगे। धर्मपथ से लेकर लता चौक, रामकथा पार्क और सरयू घाट तक हर कोना दीपों और डिजिटल रोशनी की अद्भुत छटा से जगमगाएगा।
Aduex Design कंपनी के डिज़ाइन मैनेजर नितिन कुमार ने बताया कि धर्मपथ पर 18 फीट ऊंचे 30 डिजिटल पिलर लगाए जा रहे हैं। इन पिलरों पर रामायण के प्रसंगों की डिजिटल झलकियां और लाइट शो दिखाए जाएंगे। यह डिजिटल प्रस्तुति 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगी और श्रद्धालु स्वयं को त्रेता युग के दिव्य अनुभव में महसूस करेंगे।
रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल और सरयू ब्रिज तक लाइटिंग और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। Aduex Design द्वारा लगाए जा रहे आर्च गेट्स और डिजिटल पिलर्स अयोध्या की सड़कों को आधुनिक रूप देंगे और धार्मिक भावना को भी जीवंत बनाए रखेंगे। इस बार राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 26,11,101 दीपों से दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। प्रत्येक दीप भगवान राम के आदर्श और अयोध्या की दिव्यता का प्रतीक होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यह दीपोत्सव धर्म, संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम प्रस्तुत करे और अयोध्या को विश्व स्तर पर एक नया पहचान दिलाए। दीपों की रोशनी और डिजिटल प्रस्तुति का यह संगम अयोध्या को विश्व पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगा। श्रद्धालु राममंदिर का दर्शन करने के साथ ही रामायण के अद्भुत प्रसंगों का डिजिटल अनुभव भी ले सकेंगे। अयोध्या का दीपोत्सव अब केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बन चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 16, 2026 /
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...