दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम करीब 6.55 बजे एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को लोकनारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री शाह ने पीएम मोदी को मामले की पूरी जानकारी दी और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की। वहीं, गृह मंत्री ने IB चीफ, NIA के DG, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और CRPF DG को निर्देश दिए कि वे घटना की जांच में पूरी सक्रियता दिखाएं। NSG की टीम को भी मौके पर भेजने के आदेश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले समय में हुए विस्फोट से आसपास कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट स्थल पर शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे और इलाके में भगदड़ मची। दमकल और पुलिस ने मौके पर तेजी से कार्रवाई की। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर लगीं और शाम 7.29 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया। विस्फोट में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो जलकर खाक हो गए। विस्फोट की आवाज आईटीओ तक सुनाई दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी स्विफ्ट कार में हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग घायल हुए और इलाके में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा बढ़ा दी है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और स्पेशल सेल एवं NIA सघन जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं और विस्फोट में शामिल किसी भी संदिग्ध तत्व की पहचान के लिए काम कर रही हैं। इस घटना ने राजधानी में तनाव और सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। अधिकारी और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...