Google Analytics Meta Pixel दिल्ली धमाके के बाद ऐक्शन में मोदी और शाह - Ekhabri.com

दिल्ली धमाके के बाद ऐक्शन में मोदी और शाह

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम करीब 6.55 बजे एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को लोकनारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री शाह ने पीएम मोदी को मामले की पूरी जानकारी दी और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की। वहीं, गृह मंत्री ने IB चीफ, NIA के DG, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और CRPF DG को निर्देश दिए कि वे घटना की जांच में पूरी सक्रियता दिखाएं। NSG की टीम को भी मौके पर भेजने के आदेश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले समय में हुए विस्फोट से आसपास कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट स्थल पर शव बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे और इलाके में भगदड़ मची। दमकल और पुलिस ने मौके पर तेजी से कार्रवाई की। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, 10 दमकल गाड़ियां मौके पर लगीं और शाम 7.29 बजे तक आग पर नियंत्रण पाया गया। विस्फोट में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटो जलकर खाक हो गए। विस्फोट की आवाज आईटीओ तक सुनाई दी।

Read Also  Apple का नए बजट iPhone SE 4 का डिजाइन हुआ लीक!

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी स्विफ्ट कार में हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोग घायल हुए और इलाके में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा बढ़ा दी है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और स्पेशल सेल एवं NIA सघन जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं और विस्फोट में शामिल किसी भी संदिग्ध तत्व की पहचान के लिए काम कर रही हैं। इस घटना ने राजधानी में तनाव और सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। अधिकारी और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *