Google Analytics Meta Pixel जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में होगा गरिमामय आयोजन - Ekhabri.com

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशभर में होगा गरिमामय आयोजन

रायपुर, 13 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद और विधायकगण जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी न्यूज पर होगा, जिसकी स्क्रीनिंग सभी जिलों के कार्यक्रम स्थलों पर की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वाचन किया जाएगा और “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी” और “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में प्रदर्शित होंगी।

 

राज्य शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव भी उपस्थित रहेंगे।

 

दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखनलाल साहू, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में संबंधित मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

 

गौरतलब है कि देशभर में 1 से 15 नवंबर 2025 तक “जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विविध सांस्कृतिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम हो रहे हैं।

 

जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, समुदाय के प्रमुखों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और शासन की योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

Read Also  दुकानों को राशि जमा नहीं करने पर पूर्व मंत्री के बेटे का दुकान सील

 

इसके साथ ही विशेष लाभार्थी शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, पीएम किसान सम्मान निधि, सिकल सेल जांच और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी, जनजागरूकता यात्रा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, वाद-विवाद, वृक्षारोपण और जनजातीय नायक-नायिकाओं पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *