Google Analytics Meta Pixel सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च - Ekhabri.com

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में सोमवार को भव्य यूनिटी मार्च निकाला गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में हजारों नागरिक, स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इसी दौरान सरदार पटेल की जयंती मनाना राष्ट्र के प्रति गर्व का अवसर है। उन्होंने याद दिलाया कि 565 रियासतों को एक करके अखंड भारत बनाने वाले सरदार पटेल का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रनिष्ठा का सर्वोत्तम उदाहरण है, जो आज भी प्रेरणा देता रहेगा।

सुबह 9 बजे माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर केनापारा से शुरू हुई 8-10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा तेलाईकछार, स्वामी आत्मानंद स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, व्हीएम नर्सिंग कॉलेज, अंबेडकर चौक, शिवानंदपुर वार्ड होते हुए विश्रामपुर बस स्टैंड पर समाप्त हुई। पूरा मार्ग “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा। मार्च में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, रेडक्रॉस अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल और कलेक्टर एस. जयवर्धन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

यूनिटी मार्च के दौरान जयनगर आत्मानंद स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, वहीं मार्ग में स्वच्छता जागरूकता के लिए श्रमदान भी हुआ। समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा और सूरजपुर में देशभक्ति का उत्सव बन गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *