Google Analytics Meta Pixel मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर 1 साल की सजा या भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला - Ekhabri.com

मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर 1 साल की सजा या भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

CG SIR Update: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया जारी है. इस प्रक्रिया के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने जरूरी निर्देश जारी किया है. SIR प्रक्रिया के दौरान गलत जानकारी देने पर 1 साल की सजा होगी या फिर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. निर्देश के मुताबिक SIR फॉर्म भरने के दौरान गलत जानकारी देने पर या दस्तावेज अटैच करने पर ये कार्रवाई की जाएगी.

 

निर्वाचन आयोग ने की अपील

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि गलत जानकारी या दस्तावेज न दें. चुनाव आयोग ने SIR फार्म भरने के दौरान मतदाताओं से मृत व्यक्ति या गैर भारतीय नागरिक का गणना प्रपत्र न जमा करने की अपील की है. वहीं, गलत जानकारी देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत सख्त कार्रवाई होगी. मतदाताओं द्वारा गलत जानकारी देने पर उन्हें 1 साल की सजा या जुर्माना देना होगा.

 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त यशवंत कुमार ने 21 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में लिखा है कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे कृपया ध्यान दें कि मृत व्यक्ति या ऐसे व्यक्ति के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करना, जो अब भारतीय नागरिक नहीं रहा है. उसका नाम निर्वाचक नामावली में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद है. वह एक से अधिक स्थानों के संबंध में गणना प्रपत्र जमा करता है. इस प्रकार गणना प्रपत्र में एक ऐसी घोषणा करता है जो गलत है या जिसके बारे में वह जानता है या मानता है कि वह सत्य नहीं है. वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय है.

 

चुनाव आयोग ने किया अलर्ट

इसके अलावा चुनाव आयोग ने मतदाताओं को अलर्ट भी किया है. चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि SIR फॉर्म भरने के दौरान न तो बीएलओ किसी भी तरह का कोई OTP मांगते हैं और न ही फोन के माध्यम से निर्वाचन आयोग का कोई भी कर्मचारी किसी भी मतदाता से पर्सनल जानकारी मांगता है. अगर आपके साथ ऐसा हो तो तुरंत थाने में शिकायत कर सकते हैं.

 

ड्यूटी पर 63 हजार BLO

प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर 63 हजार 439 BLA और BLO इस प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हुए हैं. बता दें कि प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता हैं. इनमें 1 करोड़ 4 लाख 27 हजार 834 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता शामिल हैं. वहीं, 736 थर्ड जेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *