रायपुर, 25 नवंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और नई परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में राज्य में चल रहे विभिन्न रेल प्रोजेक्ट्स, कनेक्टिविटी सुधार और स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।
मुख्यमंत्री साय ने आग्रह किया कि प्रगतिरत परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए, जिससे राज्य के नागरिकों, उद्योगों और व्यापार जगत को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधाएँ मिल सकें।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आश्वस्त किया कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आवश्यक सहयोग जारी रहेगा।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत तथा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार उपस्थित थे।










