नई दिल्ली। ठग अब फिल्मी सितारों को भी निशाना बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए अंतरराष्ट्रीय ठग रविंद्र नाथ सोनी ने अमेरिका और दुबई सहित 5 देशों में लगभग 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। इसके अलावा उसने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और रेसलर द ग्रेट खली को भी धोखे में रखा। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मालवीय नगर निवासी रविंद्र नाथ सोनी अंतरराष्ट्रीय ठग निकला। उसे कानपुर में 42.29 लाख रुपये की ठगी के मामले में देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनी ने दुबई सहित पांच देशों में करीब 970 करोड़ रुपये की ठगी की। उसने हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से विदेशी देशों से पैसा भारत मंगवाया। उसके वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और अन्य गतिविधियों का संचालन अमेरिका में स्थित एक महिला करती थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।










