रायपुर, 12 दिसंबर 2025।राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का औपचारिक विमोचन कराया। इस अवसर पर शोध दल ने छत्तीसगढ़ के ऊर्जा भविष्य, नवीकरणीय संभावनाओं और कोयला क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ की चुनौतियों पर गहन प्रस्तुति दी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास से जुड़े सरकारी प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता से संबंधित तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर रणनीतिक कदम उठा रही है। उनके अनुसार, राज्य आने वाले वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन का बड़ा केंद्र बन सकता है।
IISD और स्वनिति इनिशिएटिव के विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री के समक्ष भारत के 52 कोयला उत्पादक जिलों पर आधारित *‘एनर्जी ट्रांज़िशन वल्नरेबिलिटी इंडेक्स’* भी प्रस्तुत किया। इंडेक्स में दर्शाया गया कि पारंपरिक कोयला क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’—यानी आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से न्यायपूर्ण बदलाव—अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इन इलाकों में रोजगार संरचना और आजीविका के विकल्प संवेदनशील स्थिति में हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह इंडेक्स आने वाले समय में कोयला क्षेत्रों के विकास मॉडल, रोजगार नीति और वैकल्पिक उद्योगों की रूपरेखा तैयार करने में उपयोगी साबित होगा।
बैठक में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागीय पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में हो रहे परिवर्तनों को देखते हुए राज्यों को दीर्घकालिक नीतियों और निवेश योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय समुदायों को बेहतर आजीविका के अवसर मिल सकें और पर्यावरणीय प्रभाव कम किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह तथा ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव भी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...