दुर्ग।दुर्ग जिले के ग्राम ख़म्हारिया (कु.) में 18 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की 269वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर मेला-मड़ई, शोभायात्रा, पंथी नृत्य, अतिथि सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। पंथी नृत्य दल जरवाय एवं बोरीद (पाटन) से अपनी प्रस्तुति देंगे। सायंकाल अतिथि सम्मान समारोह के बाद रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम “सुरमयी सरगम” का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन जय सतनाम समिति एवं समस्त ग्रामवासी ख़म्हरिया (कु.) द्वारा किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
है।










