Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा न बने, नहीं तो इसके साथ आपकी नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापार में आपको अच्छा धन लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

वृषभ राशि : आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कामयाबी मिलने से उसको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरे होने से दिल काफी खुशी रहेगा। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बना रहे।

मिथुन राशि : आज आपकी नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने कामों में कुछ कठिनाइयां तो आएंगी फिर भी आप उनका डटकर सामना करेंगे। किसी नए बिजनेस की आप योजना बना सकते हैं। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आएंगे। आपके ऊपर यदि कोई लोन चल रहा था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप योग व व्यायाम से अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। पैसे के मामले में आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग फिलहाल रुक जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को ईमानदारी से करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई डिसीजन ले सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको सामाजिक दायरे में रहकर ही काम करना होगा। आप अपने बिजनेस की योजना में कोई बदलाव न करें, नहीं तो बाद में आपको समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी पूजा पाठ में शामिल हो सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में व्यस्त रहेंगे।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कामो में नई-नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्यता बनी रहेगी। आपको अपने किसी दुर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करे। राजनीति  में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कोई शुगर या बीपी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों को लेकर आप किसी पर भरोसा ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप खुलकर बातचीत करें, जिससे कि दोनों के बीच आपसे किसी बात को लेकर तनाव है, तो वह भी दूर हो सकेगा। आप अपने व्यापार में किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें, क्योंकि उससे आपको धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि थकान थी, तो वह भी दूर होगी। आप काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकाले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमे भी आप ढील देने की कोशिश करें। आपके मन में किसी काम को लेकर निराशा बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी बातो को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप काम को लेकर कोई बड़ा जोखिम न ले। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप अपने मन में कोई बात ना रखें। यदि आपको कोई समस्या महसूस हो, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। निजी मामलों को तो आप घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने किसी जमीन जायदाद के मामले को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन व्यापार में कुछ अड़चनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर  लोगों को हैरान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार व स्नेह बना रहेगा। आपको किसी  परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप किसी अजनबी के बातों में ना आए और कोई निर्णय सोच समझ कर लें।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार में आपको सुख शांति बनाए रखनी होगी। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई वाहन चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई चोट चपेट आदि भी लगने की संभावना है। आप अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी किसी क्रिएटिव काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *