स्वस्थ शरीर के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, बल्कि शरीर को अंदरूनी पोषण देना भी जरूरी है। शरीर को असली ताकत सही पोषक तत्वों, खनिज और विटामिन से मिलती है। आज हम बात कर रहे हैं विटामिन-ई की। विटामिन-ई को लेकर धारणा है कि ये सिर्फ “त्वचा का विटामिन” है, लेकिन ऐसा नहीं है। शरीर के कोने-कोने को ऊर्जा पहुंचाने के लिए विटामिन-ई बेहद जरूरी है।
विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करता है और फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसका मुख्य काम शरीर की सारी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखना है और झिल्ली को मजबूत रखना है। विटामिन-ई सौंदर्य को बनाए रखने में मदद करता है, हृदय के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की रक्षा करता है।
अगर शरीर में विटामिन-ई की कमी होती है तो शरीर कई तरह के संकेत देता है, लेकिन उसकी कमी का असर धीरे-धीरे देखने को मिलता है और ज्यादा बढ़ने पर घातक हो सकता है। विटामिन ई की कमी होने पर त्वचा पर रूखेपन, समय से पहले चेहरे पर झुर्रियां, मांसपेशियों का कमजोर होना, आंखों की रोशनी कम होना, नसों में कमजोरी और झनझनाहट महसूस होना, बार-बार एलर्जी होना, बालों के तेजी से झड़ने, थकान और ऊर्जा की कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
अगर बहुत ज्यादा कमी है, तो ये तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और सीधे मन और मस्तिष्क पर असर पड़ता है। अब ये जानना जरूरी है कि रोजाना कितनी विटामिन-ई की आवश्यकता होती है। वयस्क महिलाओं और पुरुषों को प्रतिदिन 10-15 एमजी विटामिन ई की आवश्यकता होती है। विटामिन ई भोजन में आसानी से मिल जाता है और प्राकृतिक रूप से लिया गया विटामिन ई शरीर को ज्यादा ऊर्जा देता है।
विटामिन-ई बादाम, पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, सरसों और तिल का तेल, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली और मूंगफली का तेल और एवोकाडो जैसे फलों में मिल जाता है। विटामिन-ई विटामिन-ई का सेवन हमेशा वसा युक्त चीजों के साथ करें जैसे घी या जिनमें प्राकृतिक रूप से तेल मौजूद हो। वसा के साथ विटामिन ई शरीर में तेजी से घुलता है और शरीर में अवशोषित होता है। इसके अलावा हरी सब्जियों को भी ज्यादा न पकाएं, क्योंकि पकाने से सब्जियों में मौजूद विटामिन कम हो जाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...