Google Analytics Meta Pixel 51 मौतों से नहीं लिया सबक: मुरैना में 36 सीटर बस में बिठा लिए 120 यात्री, 70 छत पर बैठे थे - Ekhabri.com

51 मौतों से नहीं लिया सबक: मुरैना में 36 सीटर बस में बिठा लिए 120 यात्री, 70 छत पर बैठे थे

मुरैना। शासन और प्रशासन लाख दावे कर ले, लेकिन सीधी हादसे में 51 लोगों की मौत से कोई सबक नहीं लिया गया है। हालात जस के तस हैं। बसों में ओवरलोडिंग कर लोगों की जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है। सीधी हादसे के बाद ग्राउंड पर पहुंचकर जानने की कोशिश की तो स्थिति बदतर मिली। मुरैना में एक 36 सीटर बस में 120 लोग सवार मिले। इनमें 60 से 70 लोग तो बस की छत पर बैठकर सफर कर हे थे।
ये रास्ता नहर के किनारे से गुजरता है। नहर में इन दिनों 15 फीट ऊंचाई तक पानी है। दोपहर करीब 2 बजे बस गुजरी। ये बस 36 सीटर थी, लेकिन 120 से ज्यादा यात्री ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे।
जो सवारी मिली, सभी को चढ़ाते गए ड्राइवर और कंडक्टर : बस के अंदर 60 के करीब और इतने ही उसकी छत पर सवार थे। चौंकाने वाली बात यह है कि बस स्टैंड से रवाना होने के बाद बस आरटीओ चेकपोस्ट से भी गुजर गई। यहां 20 सवारी इंतजार कर रही थीं। ड्राइवर ने बस रोकी और सभी को चढ़ा लिया। ओवरलोड बस नहर किनारे भी तेज स्पीड में चली जा रही थी। बस में ओवलोडिंग इतनी ज्यादा थी कि उसका एक किनारा नहर की तरफ झुकने लगा था।
बस का अस्थाई परमिट लेकर ओवरलोडिंग : मध्यप्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट में जांच करने पर बस मुरैना निवासी फिरंगी सिंह परमार के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। परिवहन विभाग से अस्थाई परमिट लेकर इसे चलाया जा रहा है।
मुरैना से धौलपुर रूट और जौरा-कैलारस सबलगढ़ और अंबाह-पोरसा रूट पर बसों की छतों पर भी सवारियां बैठी मिलीं। मुरैना आरटीओ अर्चना परिहार ने बताया कि मुरैना-सिकरौदा-देवगढ़-चिन्नौनी रूट पर बैरिकेडिंग की है। छतों पर सवारियां बैठा रहे बस ड्राइवरों पर एक्शन लेंगे। सागर में आरटीओ कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। यहां 41 यात्री वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 14 में खामियां मिलीं। इन पर 96 हजार का जुर्माना लगाया गया। सागर से नरसिंहपुर जाने वाली 33 सीटर बस में 50 से ज्यादा यात्री मिले।
भोपाल-इंदौर रूट की 40 बसों की जांच हुई, इनमें से 7 ओवरलोड मिलीं। दो बसें बिना परमिट के चलते मिलीं। चेकिंग में महादेव ट्रेवल्स की भोपाल से सुल्तानपुर जा रही 32 सीटर बस में 37 यात्री मिले। छह और बसों में 2 से लेकर 5 यात्री तक ओवरलोड मिले। सभी पर मिलाकर 18 हजार रुपए जुर्माना किया गया। इसके अलावा स्क्र्य ट्रेवल्स की बिना परमिट बस जब्त कर ली गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...