Google Analytics Meta Pixel विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 मील का पत्थर : साय - Ekhabri.com

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 मील का पत्थर : साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। साय ने कहा, विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 देश के गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने अपने पहले संसदीय भाषण में ही सरकार को गरीबों के नाम समर्पित करने का संकल्प लिया था, जिसके अनुरूप बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खातों जैसी ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, मनरेगा का उन्नत और अधिक प्रभावी स्वरूप है। जहां मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की व्यवस्था थी, वहीं इस नए अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी, जिससे मजदूरों की आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि अब मजदूरी का भुगतान सात दिनों के भीतर अनिवार्य होगा। तय समय सीमा में भुगतान न होने पर मजदूरों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिसे ब्याज के रूप में माना जाएगा। इससे मजदूरी भुगतान में होने वाली देरी की समस्या का समाधान होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि खेती-किसानी को सुरक्षित रखने के लिए बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जाने का प्रावधान किया गया है, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हो सकें और कृषि गतिविधियां प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन पर भी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मनरेगा में फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन नया अधिनियम इन समस्याओं को स्वतः समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों, जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने और सिंचाई संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read Also  दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अधिनियम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी बल मिलेगा। यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *