भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही है। जनवरी के पहले पखवाड़े में ही महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ, टाटा पंच फेसलिफ्ट और न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियां सड़कों पर उतर चुकी हैं, लेकिन नए लॉन्च का सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस महीने के बचे हुए दिनों में कई और बड़ी गाड़ियां भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं, जो कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर इलेक्ट्रिक सेगमेंट तक में हलचल मचाएंगी।
महीने की सबसे चर्चित लॉन्चिंग में से एक रेनो डस्टर की वापसी है। कंपनी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को नए अवतार में पेश करने जा रही है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, इसका डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल से काफी अलग और आक्रामक होगा। इसके इंटीरियर में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो इसे सीधे तौर पर क्रेटा और सेल्टोस के मुकाबले में खड़ा करेगी।
डस्टर से ठीक पहले, 21 जनवरी को निसान अपनी नई कॉम्पैक्ट एमपीवी ‘ग्रेवाइट’ लॉन्च करेगी। रेनो ट्राइबर पर आधारित यह कार 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में ब्रांड को मजबूती देगी, जिसमें 8-इंच टचस्क्रीन और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स होंगे। वहीं, मारुति सुजुकी जनवरी के अंत तक अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘ई-विटारा’ लॉन्च करके इतिहास रचने जा रही है। 543 किलोमीटर की रेंज का दावा करने वाली यह ईवी टाटा कर्व और हुंडई क्रेटा ईवी को कड़ी टक्कर देगी।
मारुति की ई-विटारा पर ही आधारित टोयोटा की ‘अर्बन क्रूजर ईवी’ भी जनवरी के आखिर तक लॉन्च होने वाली है, हालांकि इसका डिजाइन टोयोटा की अपनी स्टाइलिंग पर होगा। इसके अलावा, फॉक्सवैगन अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर एसयूवी ‘टायरॉन आर-लाइन’ को भी इसी महीने बाजार में उतारेगी। यह टिगुआन के ऊपर प्लेस की जाएगी और इसमें 15-इंच का डिस्प्ले, मसाज फंक्शन वाली सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।
स्कोडा भी पीछे नहीं है और वह जनवरी के अंत तक अपनी लोकप्रिय एसयूवी कुशाक का पहला बड़ा फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ के साथ-साथ कुछ एडीएएस (ADAS) फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जो इसे तकनीकी रूप से और मजबूत बनाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...