रायपुर, 18 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का आयोजन 23 से 25 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय साहित्यिक आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संपन्न होगा।
रायपुर साहित्य उत्सव–2026 छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन में देशभर से साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, पत्रकार, कलाकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी शामिल होंगे।
साहित्य, संवाद और संस्कृति का साझा मंच
रायपुर साहित्य उत्सव का उद्देश्य विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों के बीच संवाद को बढ़ावा देना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक चर्चाएं, विचार-विमर्श, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएं, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कला प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श को नई दिशा देगा।
ओपन माइक से नवोदित रचनाकारों को मिलेगा मंच
उत्सव के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक, युवा और नवोदित रचनाकार कविता, कहानी, गीत, विचार या नाट्य अंश के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत कर सकेंगे। यह सत्र युवाओं में आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा।
छात्रों और युवाओं को साहित्य से जोड़ने की पहल
छत्तीसगढ़ के स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी साझा की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में साहित्य, भाषा और संस्कृति के प्रति रुचि विकसित हो सके।
प्रतिष्ठित प्रकाशन समूहों की पुस्तकें उपलब्ध
उत्सव स्थल पर देश के प्रमुख प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विभिन्न विषयों और भाषाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
पंजीयन प्रक्रिया
रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में भाग लेने के इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी [www.raipursahityautsav.org](http://www.raipursahityautsav.org) के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।
निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था
आमजन की सुविधा के लिए 23, 24 और 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। इससे साहित्य प्रेमी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आयोजन में शामिल हो सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...