रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रशासनिक निर्णयों, विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े प्रस्तावों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श संभव है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक को राज्य के नीति निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सरकार द्वारा जारी की जाएगी।










