रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। जीई रोड पर एनआईटी के सामने प्रस्तावित अत्याधुनिक नालंदा परिसर फेज-2 का भूमिपूजन 23 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विधायक राजेश मूणत ने जानकारी दी कि करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस परिसर में “स्टडी विद फिटनेस” की अभिनव अवधारणा को लागू किया जाएगा। यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ आधुनिक जिम, स्पोर्ट्स जोन और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी।
तीन मंजिला यह भवन लगभग 5,615 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होगा, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। परिसर में एक विशाल अध्ययन केंद्र होगा, जहां एक समय में 1,000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा 90 सीटों वाला विशेष लेक्चर हॉल भी बनाया जाएगा।
नालंदा फेज-2 में 11,500 से अधिक पुस्तकों वाली डिजिटल और भौतिक लाइब्रेरी के साथ हाई-टेक ई-लाइब्रेरी की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर पर कैफेटेरिया, इंडोर गेम्स और प्ले-जोन, पहले व दूसरे तल पर शांत अध्ययन क्षेत्र तथा तीसरे तल पर ग्रुप स्टडी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
June 29, 2026 /
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...