रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों पर अब सड़क डिवाइडर, बिजली के खंभों, पेड़ों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति के फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर या अस्थायी विज्ञापन लगाना पूरी तरह वर्जित होगा।
नो-फ्लैक्स जोन में शामिल प्रमुख मार्ग हैं:
-जीई रोड (टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए तेलीबांधा थाना तक)
-पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज तक
-भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल रोड सिग्नल तक (मुख्यमंत्री निवास-सिविल लाइन क्षेत्र सहित)
-एनआईटी रायपुर से गोल चौक होते हुए रायपुरा चौक तक
-जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक
-महिला थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक तक
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। अवैध फ्लैक्स या बैनर मिलते ही उन्हें हटाया जाएगा और संबंधित व्यक्ति या संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैनर हटाने का खर्च भी विज्ञापनकर्ता से वसूला जाएगा। इन सड़कों पर ‘नो-फ्लैक्स जोन’ के बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके।
यह प्रस्ताव मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ। नगर निगम की म्युनिसिपल इन्वेस्टमेंट टीमें रोजाना इन क्षेत्रों की निगरानी करेंगी और अवैध पोस्टर-बैनर हटाने का अभियान चलाएंगी। सेंट्रल टीम भी अलग से मॉनिटरिंग करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Rakesh Soni /
February 1, 2026 /
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 2, 2026 /
रायपुर।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने रायपुर स्थित आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमों...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By Rakesh Soni /
February 1, 2026 /
रायपुर। रायपुर में पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से प्रतिबंधित ई–सिगरेट, फ्लेवर तंबाखू और हुक्का पॉट का जखीरा बरामद किया है। जब्त सामान की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम के मैनेजर...
By User 6 /
February 2, 2026 /
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन, यानी होलिका दहन के अवसर पर पड़ने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7...
By Reporter 1 /
February 2, 2026 /
सलमान खान की कल्ट रोमांटिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। दिवंगत निर्देशक सतीश कौशिक की यह 2003 की क्लासिक फिल्म अब 27 फरवरी 2026 को थिएटर्स में री-रिलीज हो रही है। PVR...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...