Google Analytics Meta Pixel BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां - Ekhabri.com

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन इसके बावजूद सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के विधायकों ने उनके भाषण की खुले दिल से सराहना की और तालियां बजाईं।  संसद में बेबाकी से अपनी बात रखने को लेकर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

जब देवयानी राणा सदन में अपना भाषण देने के लिए खड़ी हुईं, तो विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने सदस्यों से अपील की कि पहली बार विधानसभा पहुंची विधायक का हौसला बढ़ाया जाए। इस पर नेशनल कांफ्रेंस के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर उनका स्वागत किया। भाषण समाप्त होने के बाद भी सदन का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहा।

 

 

गौरतलब है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में 1.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसके अगले दिन देवयानी राणा ने करीब 12 मिनट का तथ्यात्मक और संयमित भाषण दिया। इस दौरान सदन में पूरी तरह शांति रही और किसी तरह का शोर-शराबा देखने को नहीं मिला।

 

 

देवयानी राणा ने शिक्षा, आपदा प्रबंधन सहित कई अहम सेक्टरों में बजट आवंटन घटाए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने आंकड़ों के साथ सरकार से पूछा कि संवेदनशील और जरूरी क्षेत्रों में बजट में कटौती क्यों की गई। साथ ही उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों की ओर भी ध्यान दिलाया।

 

 

भाजपा विधायक ने दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही बस सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें ऐसे तकनीकी मैकेनिज्म का अभाव है, जो दिव्यांग यात्रियों के लिए वास्तव में सहायक हो सकें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब वे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हों।

Read Also  चार घंटे तक महिला के हाथ में लिपटा रहा जहरीला नाग

 

 

कौन हैं देवयानी राणा
देवयानी राणा, दिवंगत वरिष्ठ नेता दविंदर सिंह राणा की पुत्री हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने नागरोटा विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया। दविंदर सिंह राणा लंबे समय तक नेशनल कांफ्रेंस के कद्दावर नेता रहे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के करीबी माने जाते थे। बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

 

अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद दविंदर राणा का निधन हो गया था। उमर अब्दुल्ला ने कई मौकों पर उनके पार्टी छोड़ने को अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा अफसोस बताया था। राणा के निधन के बाद विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने एक भावुक भाषण भी दिया था। उपचुनाव के दौरान नेशनल कांफ्रेंस ने देवयानी राणा के खिलाफ केवल प्रतीकात्मक उम्मीदवार उतारा था और स्वयं उमर अब्दुल्ला ने भी उनके खिलाफ कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की थी। राजनीतिक विरोध के बावजूद सदन में दिखा यह सौहार्दपूर्ण माहौल जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *