Google Analytics Meta Pixel कनाडा में पंजाबी कारोबारियों से रंगदारी का खौफ, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - Ekhabri.com

कनाडा में पंजाबी कारोबारियों से रंगदारी का खौफ, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में पंजाबी कारोबारियों और स्थानीय व्यवसायियों को निशाना बनाकर मांगी जा रही रंगदारी के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। हाल के महीनों में जबरन वसूली और इससे जुड़ी हिंसा की घटनाओं में आए उछाल को देखते हुए सरे पुलिस ने एक विशेष कदम उठाया है। पुलिस ने पंजाबी समुदाय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से पंजाबी भाषा में एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों द्वारा रंगदारी के लिए चिट्ठी, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, जिसकी जांच के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं।

 

 

इस अपराध पर लगाम लगाने के लिए ‘सिटी ऑफ सरे’ ने एक बहुत बड़ा फंड जारी किया है। प्रशासन ने महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति ऐसी पुख्ता जानकारी देता है जिससे दोषियों को सजा मिल सके, तो उसे 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। इसे कनाडा के इतिहास में पुलिस द्वारा दिए जाने वाले सबसे बड़े इनामों में से एक माना जा रहा है। इसके साथ ही सरे पुलिस सर्विसेज ने एक विशेष हेल्पलाइन ‘सरे एक्सटॉर्शन टिप लाइन’ (236-485-5149) भी शुरू की है, जिस पर सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सूचना दी जा सकती है।

 

 

सरे पुलिस ने रंगदारी के मामलों की तह तक जाने के लिए 15 अधिकारियों और सिविल कर्मचारियों की एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम में कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी सहित अन्य जांच एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट एश्योरेंस’ नाम से एक पेट्रोलिंग टीम भी बनाई है, जो रोजाना उन इलाकों में गश्त करती है जिन्हें अपराधी अक्सर निशाना बनाते हैं। खुफिया जानकारी साझा करने के लिए सरे पुलिस ने एडमोंटन और पील रीजन जैसे अन्य शहरों के अधिकारियों के साथ भी बैठकें की हैं ताकि अंतर-प्रांतीय स्तर पर चल रहे इन अपराधों को रोका जा सके।

Read Also  पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूर्व PM इमरान खान किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि उन्हें किसी भी माध्यम से रंगदारी की धमकी मिलती है, तो वे डरे नहीं और न ही अपराधियों को कोई पैसा दें। पीड़ितों को सलाह दी गई है कि वे अपराधियों से किसी भी तरह की बातचीत न करें और प्राप्त हुए सभी मैसेज, वॉइसमेल या पत्रों को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखें। धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस के नंबर 604-599-0502 पर संपर्क करें या आपात स्थिति में 9-1-1 डायल करें। इसके अलावा मदद के लिए ‘विक्टिम सर्विसेज’ से भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने सुरक्षा कैमरों को ‘प्रोजेक्ट आइरिस’ में रजिस्टर कराएं ताकि जांच में वीडियो फुटेज की मदद मिल सके।

 

 

कनाडा में लगातार बढ़ रही हिंसा और रंगदारी के मामलों ने अब राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। इन घटनाओं में कथित तौर पर भारतीय मूल के गैंगस्टरों और अलगाववादी तत्वों के नाम सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कनाडा की संसद से लेकर सड़कों तक इन गैंगस्टरों को वापस उनके देश डिपोर्ट करने की मांग तेज हो गई है। पुलिस भी इनपुट खंगाल रही है कि क्या इन धमकियों के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय किसी गिरोह से जुड़े हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण मई से शुरू

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह चरण 30 दिनों तक चलेगा और...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

उद्योग और श्रम समन्वय से बदलती छत्तीसगढ़ की विकास तस्वीर

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में उद्योग और श्रम विभाग के बेहतर समन्वय से विकास की नई तस्वीर उभर रही है। राज्य सरकार की नीतियों में श्रमिकों और उद्योगों को साथ लेकर चलने की...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *