Google Analytics Meta Pixel नेशनल ट्रेड एक्सपो में निवेश और विकास पर बड़ा संदेश - Ekhabri.com

नेशनल ट्रेड एक्सपो में निवेश और विकास पर बड़ा संदेश

रायपुर, 25 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। यह आयोजन Confederation of All India Traders (कैट) द्वारा किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ भी तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और व्यापार व उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि के साथ-साथ उद्योग और व्यापार को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है। नई उद्योग नीति और निवेश प्रोत्साहन उपायों के चलते व्यापारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार के पहले वर्ष के बजट का थीम “ज्ञान” था, जिसमें गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के विकास पर विशेष फोकस किया गया। दूसरे वर्ष “गति” थीम के जरिए विकास कार्यों को रफ्तार दी गई और इस वर्ष का बजट “संकल्प” थीम पर आधारित है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में बस्तर और सरगुजा संभाग के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। बस्तर क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा, लेकिन अब सुरक्षा बलों की कार्रवाई और केंद्र सरकार के सहयोग से स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और 31 मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Read Also  कोरबा को 37.28 करोड़ की सौगात, 116 विकास कार्य स्वीकृत

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। वन उत्पादों के मूल्य संवर्धन, कृषि विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी विशेष कार्य किए जा रहे हैं। राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण भी जरूरी है। राज्य सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर आगामी पांच वर्षों में जीएसडीपी दर को दोगुना करने और 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपये जीएसडीपी का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभिन्न शहरों में आयोजित इन्वेस्ट मीट के माध्यम से लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र से जुड़े निवेश भी इसमें शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने नेशनल ट्रेड एक्सपो के सफल आयोजन के लिए कैट की टीम को बधाई दी और प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्वदेशी पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *