Google Analytics Meta Pixel Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत - Ekhabri.com

Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

Raipur: राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक और रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने लेफ्ट टर्न फ्री नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है. अब अगर आपको किसी चौराहे से बाएं मुड़ना है, तो आपको सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अगर रास्ता साफ है, तो रेड सिग्नल में भी आप आराम से लेफ्ट टर्न ले सकते हैं. इससे ट्रैफिक का फ्लो बेहतर होगा और बेवजह की भीड़ कम होगी.

 

‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम क्या है?

 

आसान भाषा में समझें तो लेफ्ट टर्न फ्री का मतलब है कि जो लोग सिर्फ बाएं मुड़ना चाहते हैं, उन्हें सिग्नल पर खड़े रहने की जरूरत नहीं है.

 

पहले क्या होता था कि सभी गाड़ियां चाहे सीधा जाना हो या लेफ्ट एक ही लाइन में खड़ी हो जाती थीं, जिससे पीछे लंबा जाम लग जाता था.

 

अब इस नियम से लेफ्ट जाने वाले वाहन सीधे निकल जाएंगे और सीधा जाने वालों के लिए रास्ता भी खुला रहेगा.

 

इन बातों का रखना होगा ध्यान

 

लेकिन इस नियम का सही फायदा तभी मिलेगा जब लोग इसे ठीक से फॉलो करें. लेफ्ट टर्न लेते समय सबसे जरूरी बात है सावधानी. पैदल चलने वालों को पहले निकलने दें, सामने से आ रहे वाहनों का ध्यान रखें और तेज गति से मोड़ न लें. थोड़ा सा ध्यान रखने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है और ट्रैफिक भी स्मूथ रहेगा.

 

पुलिस ने लोगों से की अपील

 

पुलिस ने खास तौर पर उन लोगों से अपील की है जो सीधे जाना चाहते हैं लेकिन फिर भी लेफ्ट लेन में गाड़ी खड़ी कर देते हैं. ऐसा करने से पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है और लेफ्ट टर्न फ्री का फायदा खत्म हो जाता है. ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि जो लोग गलत लेन में गाड़ी खड़ी करेंगे, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी. यानी अब नियम तोड़ने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. यह नियम हर जगह लागू नहीं होता. जहां नो लेफ्ट टर्न का बोर्ड लगा है या जहां ज्यादा भीड़भाड़ रहती है जैसे स्कूल, अस्पताल या बाजार के पास वहां आपको सिग्नल के नियम ही मानने होंगे. इसलिए गाड़ी चलाते समय साइन बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है.

Read Also  दुर्ग के पीएम श्री स्कूल में निरीक्षण, टॉपर्स को मिला सम्मान

 

पुलिस के एक आंकड़े के हिसाब से हर सिग्नल में लगभग 100 में।से 20 लोगों को. लेफ्ट मुड़ना रहता है और जब वो नहीं मूड पाते तो जाम और लंबा हो जाता है. ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल इस चीज को डिटेक्ट करता है जिसके कारण सिगनल लंबे समय तक खुला रहता है और लोगों का समय भी खराब होता है. अगर समय की बात करें, तो इस नियम से हर चौराहे पर लगभग 30 सेकंड से लेकर 2 मिनट तक का समय बच सकता है. सुनने में कम लगता है, लेकिन पूरे दिन में हजारों गाड़ियों के हिसाब से देखें तो यह बहुत बड़ी बचत है. इससे ईंधन भी कम खर्च होता है और प्रदूषण भी घटता है.

 

लोगों को जाम से मिलेगी राहत

 

कुल मिलाकर “लेफ्ट टर्न फ्री” नियम शहर के ट्रैफिक को बेहतर बनाने की दिशा में एक अच्छा कदम है. बस जरूरत है कि लोग इसे समझें और सही तरीके से अपनाएं. अगर सभी वाहन चालक अपनी लेन में रहें और नियमों का पालन करें, तो रायपुर में जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण मैं आपको ये खबर दिखा रहा हूं जिससे आपको इस नियम के बारे में अच्छे से समझ आए तो आप भी एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इन नियमों का पालन करो.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *