रायपुर, 16 मार्च 2026।ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की दुर्घटना होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता ओडिशा के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने महाप्रभु Jagannath से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।










