कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन उग्रवादियों और खालिस्तानी आतंकियों के हाथ में चला गया है। सिंघु बार्डर धरने लगाकर बैठे किसान नेताओं के सामने मंच से खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं किसान नेता मंच से हो रही हिंसा की बात कर रहे हैं और गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा के बावजूद आंदोलन को शांतिपूर्ण बता रहे हैं। किसान नेता एक तरफ अपने मंच पर इन आतंकी विचारधारा के लोगों को जगह दे रहे हैं तो दूसरी ओर हिंसा होने पर खुद से संबंध होने से इन्कार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मंच पर खड़े होकर प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस मंच से यह धमकियां दी जा रही हैं वह मंच किसी और का नहीं, बल्कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) का है।
प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार का है। इसमें कई निहंग सिख नेता सिंघु बार्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के मंच पर हैं। पहले बाबा नारायण सिंह व बाबा राज सिंह जैसे निहंग सिख नेता प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हैं। कोई उपद्रवियों को पनाह देने की बात करता है तो कोई हिंसा की। इसके बाद एक अन्य निहंग सिख नेता ने कहा, ‘पंजाब से पंगा लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गलती कर दी है। जब दो सिखों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के घर में ढेर कर दिया, गोलियों से छलनी कर दिया तो मोदी क्या चीज हैं। जिसने भी पंजाब की ओर रुख किया है मुंह की खाई है।” निहंग ने यह भी कहा, ‘ये मत सोचना की बाबा जोश में कह गया, बाद में मुकर जाएगा। जो बोला है उस पर खरा उतरेंगे।”
जिस समय ये भड़काऊ भाषण दिया जा रहा था उस समय कई प्रदर्शनकारी धरना स्थल के पास खालिस्तान समर्थक रहे जरनैल सिंह भिडंरावाला के पोस्टर ट्रैक्टर पर लगाकर पहुंचे थे। जैसे ही निहंग मंच से उतर कर वापस गए। ट्रैक्टर भी उनके पीछे हरियाणा की ओर लौट गए।
गौर हो कि मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पहले दिन से अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मोदी के खिलाफ ऐसी धमकियां सिंघु बार्डर पर कई बार दी जा चुकी हैं। अंतर इतना है कि पहले ये धमकियां भीड़ में शामिल प्रदर्शनकारी देते थे, अब मंच से सीधे निहंग सिख नेता दे रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...