Google Analytics Meta Pixel शुभम कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई- ध्वस्त की मार्ग संरचना - Ekhabri.com

शुभम कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई- ध्वस्त की मार्ग संरचना

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के कोहका क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से प्लाटिंग तैयार किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर जोन क्रमांक 1 के वार्ड 9 शुभम कॉलोनी क्षेत्र में कार्यवाही की गई। शहर में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि व तहसीलदार योगेन्द्र वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल पर अनाधिकृत रूप से मुरूम से निर्माण किए गए मार्ग संरचना को जेसीबी से ध्वस्त कर मूल स्वरूप में तब्दील किया गया। मौके से 6 हाइवा मुरम जप्त किया गया। निगम भिलाई द्वारा अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। इसके पूर्व भी निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग तथा अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों पर बेदखली की कार्यवाही की जा चुकी है। ऐसे कृत्य करने वाले कई लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एफआईआर के लिए भी संबंधित थाना को पत्र दिया गया है। प्रशासक एवं जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं! जिसके परिपालन में जोन आयुक्त, जोन क्रमांक एक सुनील अग्रहरि के साथ तहसीलदार एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारी कोहका क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुए मार्ग संरचना को ध्वस्त किए। निगम का अमला छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 37 के विभिन्न उप नियमों के प्रावधानों के तहत एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 308 के तहत कार्रवाई कर रहा है। भवन अनुज्ञा शाखा के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 09 आर्य नगर कोहका के शुभम कॉलोनी में अवैध प्लाटिंग तथा अवैध रूप से पेड़ की कटाई के मामले में इसके पूर्व भी कार्यवाही की जा चुकी है, बावजूद अनाधिकृत कार्य करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है, जिसकी रोकथाम करने भूस्वामी का नाम पते की जानकारी के लिए तहसीलदार को पत्र प्रेषित किया जाएगा, इसकी जानकारी मिलते ही रजिस्ट्री पर रोक लगाने एवं एफ.आई.आर. के लिए भी पत्र लिखा जाएगा।
निगम क्षेत्र के आउटर में बसाहट हो रहे शुभम कॉलोनी में पुन: अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और कार्यवाही प्रारंभ किए। इस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति सामने नहीं आया जिस कारण जमीन मालिक का नाम पते की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी, जिसकी जांच कराई जा रही है। अवैध प्लाटिंग वाले स्थल पर कार्यवाही करने 2 जेसीबी व 2 हाइवा के साथ टीम पहुंची और मार्ग संरचना को ध्वस्त करते हुए मुरूम भी जप्त करने की कार्यवाही की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...