Google Analytics Meta Pixel निहंग सिख किसानों के मंच से पीएम मोदी को दे रहे जान से मारने की धमकी - Ekhabri.com

निहंग सिख किसानों के मंच से पीएम मोदी को दे रहे जान से मारने की धमकी

कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन उग्रवादियों और खालिस्‍तानी आतंकियों के हाथ में चला गया है। सिंघु बार्डर धरने लगाकर बैठे किसान नेताओं के सामने मंच से खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं किसान नेता मंच से हो रही हिंसा की बात कर रहे हैं और गणतंत्र दिवस पर दिल्‍ली में हिंसा के बावजूद आंदोलन को शांतिपूर्ण बता रहे हैं। किसान नेता एक तरफ अपने मंच पर इन आतंकी विचारधारा के लोगों को जगह दे रहे हैं तो दूसरी ओर हिंसा होने पर खुद से संबंध होने से इन्‍कार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मंच पर खड़े होकर प्रधानमंत्री को मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस मंच से यह धमकियां दी जा रही हैं वह मंच किसी और का नहीं, बल्कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) का है।

प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार का है। इसमें कई निहंग सिख नेता सिंघु बार्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के मंच पर हैं। पहले बाबा नारायण सिंह व बाबा राज सिंह जैसे निहंग सिख नेता प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हैं। कोई उपद्रवियों को पनाह देने की बात करता है तो कोई हिंसा की। इसके बाद एक अन्य निहंग सिख नेता ने कहा, ‘पंजाब से पंगा लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गलती कर दी है। जब दो सिखों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उन्हीं के घर में ढेर कर दिया, गोलियों से छलनी कर दिया तो मोदी क्या चीज हैं। जिसने भी पंजाब की ओर रुख किया है मुंह की खाई है।” निहंग ने यह भी कहा, ‘ये मत सोचना की बाबा जोश में कह गया, बाद में मुकर जाएगा। जो बोला है उस पर खरा उतरेंगे।”

Read Also  फिर बढ़ी भारत की टेंशन, कोरोना केस ने किया 14 हजार का आंकड़ा पार

जिस समय ये भड़काऊ भाषण दिया जा रहा था उस समय कई प्रदर्शनकारी धरना स्थल के पास खालिस्तान समर्थक रहे जरनैल सिंह भिडंरावाला के पोस्टर ट्रैक्टर पर लगाकर पहुंचे थे। जैसे ही निहंग मंच से उतर कर वापस गए। ट्रैक्टर भी उनके पीछे हरियाणा की ओर लौट गए।

गौर हो कि मंच से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पहले दिन से अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं मोदी के खिलाफ ऐसी धमकियां सिंघु बार्डर पर कई बार दी जा चुकी हैं। अंतर इतना है कि पहले ये धमकियां भीड़ में शामिल प्रदर्शनकारी देते थे,  अब मंच से सीधे निहंग सिख नेता दे रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...