Google Analytics Meta Pixel स्टोन क्रसर की धूल फांक रहे ग्रामीण, रसूखदार नहीं कर रहे नियमों का पालन - Ekhabri.com

स्टोन क्रसर की धूल फांक रहे ग्रामीण, रसूखदार नहीं कर रहे नियमों का पालन

 

बिलाईगढ़/भटगांव। विकासखंड बिलाईगढ़ के समीपस्थ संचालित क्रसर प्लांट में प्रबंधन शासन की ओर से निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा है। जिसकी सजा बिलाईगढ़ व गांव सहित आसपास के लोगों और राहगीरों को भुगतनी पड़ रही है। यह क्रसर मुख्य मार्ग से महज 100 मीटर की दूरी पर होंगे। मार्ग से आए दिन जिल के वरिष्ठ अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की नजर कानून की धज्जियां उड़ा रहे रसूख के इस प्रतीक पर नहीं पड़ी। जहां क्रसर संचालन के लिए निर्धारित शायद ही किसी सुरक्षा मानक का उपयेाग किया जा रहा हो। पत्थरों के पीसने से उडऩे वाली धूल धुंध बनकर आसपास के वातावरण में छा जाती है।
गौरतलब है कि क्रसर संचालन के लिए जो नियम निर्धारित किए गए हैं उनका उद्देश्य क्रसर मशीनों के आसपास रहने वाले लोगों को इससे होने वाले प्रदूषण से बचाना है। क्रसर संचालन का लाइसेंस देते समय में उक्त दिशा निर्देशों को स्पष्ट किया जाता है। इसके साथ ही क्रसर संचालक द्वारा लाइसेंस लेने के लिए नियमों का पालन करने की लिखित अनुमति दी जाती है।
लोगों को खांसी, दमा व अनेक प्रकार की बीमारियों का खतरा
क्रसर 1 से 2 किमी. के आवासीय क्षेत्र को प्रभावित करता है। पत्थर खदानों में काम करने वाले मजदूर और आसपास रहने वाले लोगों में शत प्रतिशत खांसी, दमा एवं अनेक प्रकार की बीमारियां होने की संभावना रहती है। इसके अलावा ये करीब किमी. क्षेत्र की खेती को भी गंभीर रूप से नष्ट करते हैं। इनके आसपास की जमीन बंजर हो जाती है। वहीं मशीनों को कबर्ड करने के साथ पानी का छिड़कान किया जाना चाहिए।
छाया रहता है धूल का गुबार
लोगों ने बताया कि क्रसर मशीन के कारण आसपास के क्षेत्र में हमेशा धुंध छाई रहती है। क्रसर की धूल लोगों को बीमार भी कर रही है। इसके आवाला क्रसर मुख्य मार्ग से लगा होने के कारण यहां से उडऩे वाले पत्थरों की डस्ट राहगीरों और वाहन वालकों के आंख में भी चुभती है। क्रसर मशीन का संचालन प्रभावशाली लोगों द्वारा किया जाता है और आसपास के कुछ लोगों को इससे रोजगार भी मिला हुआ है। इस कारण गांव के लोग प्रभावी तरीके से इसका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। क्रसर के पास ही अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान, शासन को करोड़ो की राजस्व हानि। बिलाईगढ़ में अवैध खनन बिना लीज के खुलेआम चल रही पत्थर की खदानें, सीमा से अधिक गहराई में पत्थर तोड़े जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। अखबार में प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे हंै ।
क्षेत्र में अवैध खनन थमने का नाम नहीं रहा है। यंूतो बिलाईगढ़ क्षेत्र में अर्से से अवैध खनन चल रहा है।नियमों को ताक पर रख माफिया न सिर्फ उत्खनन कर रहे हैं बल्कि खनिज संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। अखबार में लगातार प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे हंै। वहीं इन माफियाओं को न तो प्रशासन का भय है और न ही सरकार का। इस कारण सरकार को हर दिन लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है। इन सबके पीछे एक सुनियोजित रैकेट काम कर रहा है, जिसकी पहुंच प्रशासन से लेकर सरकार के बड़े-बड़े नुमाइंदे तक है।
ऐसा ही एक ज्वलंत मामला बिलाईगढ़ क्षेत्र का प्रकाश में आया है। जहां बिलाईगढ़ क्षेत्र के समीपस्थ लगे गांव छपोरा,दुमुहानी, गोविंदवन, बेलटिकरी व अन्य कई गांवों के आस-पास की रैयती जमीन पर बिना लीज के ही पत्थर माफियाओं ने करोड़ों के पत्थर का उत्खनन कर बेच डाला है। वही बेलटिकरी में पत्थर तोडऩे की लीज है और कुछ स्थानों पर नहीं है। इसके अलावा सीमा से अधिक स्थान पर कब्जा करके ब्लास्टिंग कर खदान बना ली जिससे शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है, लेकिन खनन विभाग गूंगा व बहरा बना हुआ है। मालूम हो कि शहर मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित कई स्थानों में क्रसर लगे हुये हैं। छापोरा, दुमुहानी, गोविंदवन, टुण्डरी, खपरीडीह, कुम्हारी व बेलटिकरी में पत्थर की खदानों की जो स्थिति है, वह बहुत खराब हो चुकी है। निर्धारित सीमा से अधिक कारोबारियों ने खदानों को गहरा कर दिया जिससे उन खदानों में कभी भी अनहोनी घटना होने की संभावनायें हैं। इन खदानों में बेसमय ब्लास्टिंग की जाती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के सिर पर हमेशा मौत मंडराती रहती है। इन क्षेत्रों में लगे क्रसरों में नियम कानूनों का पालन एक प्रतिशत भी नहीं किया जाता है। नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुये क्रसर संचालित किये जा रहे हैं। क्रसर से उड़ती डस्ट से आसपास की खेती बंजर हो गयी। किसानों को काफी नुकसान हुआ। खनन विभाग की मिलीभगत से यह कारोबार बखूबी संचालित किया जा रहा है। खनन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिना लीज के खदानें चलवा रहे हैं।
लीज से अधिक जमीन पर खोद कर निकाल लिया पत्थर

Read Also  भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ विकासखंड क्षेत्र में खनन विभाग ने विभिन्न एजेंसियों को कुल 25.50 एकड़ जमीन लीज पर दी गयी है. लेकिन जो मामले प्रकाश में आये हैं बेलटिकरी उसका क्षेत्रफल हेक्टेयर में 0.980 है। उसके मुताबिक लीज के ही अधिक जमीन माफियाओं ने खोद डाले और पत्थर खनन कर करोड़ों के वारे-न्यारे कर लिये हैं।
नियम-कानून को ठेंगा
दबंग पत्थर माफियाओं ने सारे नियम-कानून को ठेंगा दिखाते हुए न केवल अवैध तरीके से पत्थर निकाले हैं बल्कि पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचाया है, जबकि इन अवैध उत्खननों की निगहबानी के लिए उत्तरदायी खनन विभाग कानों में तेल डाले सोया पड़ा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग से आसपास के मकान में दरारे आ जाती हैं, लेकिन खनन माफियाओं के हौसले इस
कदर बुलंद हैं कि आए दिन
वह ब्लास्टिंग करके छलनी कर रहे हैं तथा बड़े-बड़े वाहन अवैध पत्थर उत्खनन में संचालित किए जा रहे। गांव में एक भय का माहौल है।
बिलाईगढ़ ब्लॉक में भी ऐसे ही हाल
क्रसरों के संचालन में बिलाईगढ़ ब्लॉक में इसी तरह ही लापरवाही बरती जा रही है। क्रसर संचालन का लाइसेंस जारी करने के बाद विभागों द्वारा कागजों में ही सत्यापक कर औपचाकिरताएं पूरी कर ली जाती है। जानकारी के अनुसार खनिज विभाग द्वारा बिलाईगढ़ ब्लॉक में करीब 09 क्रसर संचालन की अनुमति दी गई है। बिलाईगढ़ ब्लॉक में चल रहे क्रसर में से शायद ही कोई क्रसर ऐस हो जहां निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...