Google Analytics Meta Pixel CG News: दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू, यहां देखें रूट - Ekhabri.com

CG News: दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू, यहां देखें रूट

CG News: कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक डायवर्सन योजना लागू की जाएगी. इस संबंध में भिलाई के सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई, जो एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुई. बैठक में पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने भाग लिया.

 

दुर्ग-रायपुर खारुन ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद

वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया की व्यापक डायवर्सन योजना के तहत हल्के, मध्यम और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं. दुर्ग से रायपुर जाने वाले हल्के वाहनों को नेवई-उतई-सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग तथा सुपेला-रिसाली क्षेत्र से जाने वालों को उतई-सेलूद-ढौर-अमलेश्वर मार्ग उपयोग करने कहा गया है. वहीं रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहनों को चंदनीडीह-पुराना रपटा पुल या रायपुरा-महादेवघाट-अमलेश्वर मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है.

 

डायवर्सन व्यवस्था होगा लागू

भारी वाहनों के लिए भी विशेष समय और मार्ग निर्धारित किए गए हैं. कुछ मार्गों पर सुबह और शाम के समय भारी वाहनों की आवाजाही सीमित या प्रतिबंधित रहेगी. राजनांदगांव और महासमुंद की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित समय पर टोल प्लाजा और प्रमुख पॉइंट्स पर रोका जाएगा. निर्माण एजेंसी को 24 घंटे वालेंटियर तैनात करने, क्रेन उपलब्ध रखने और डायवर्सन पॉइंट्स पर स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा. उन्होंने ने नागरिकों से अपील की है कि इस अवधि में कुम्हारी मार्ग से बचें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें.

Read Also  सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत

 

दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान

दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, आरंग, अभनपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन नेवई उतई-सेलूद पाटन अभनपुर मार्ग का उपयोग करें.

सुपेला, भिलाई, रिसाली, नेवई से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन उतई- सेलूद ढौर औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें.

खुर्सीपार, चरोदा, भिलाई-3 से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन सिरसा गेट- सिरसा खुर्द औरी-मोतीपुर अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें.

नंदिनी, अहिरवारा, कुम्हारी से रायपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से आवागमन करेंगे.

रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान

भनपुरी, गुढ़ियारी, हीरापुर, टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन चालक (कार चालक एवं बाइक) चन्दनीडीह से लेफ्ट होकर पुराना रपटा पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे.

रायपुर से दुर्ग की ओर जान े वाले हल्के वाहन (कार एवं मोटरसाइकिल ) रायपुरा से महादेवघाट की ओर मुड़कर अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई दुर्ग जाने के लिए इस मार्ग का उपयोग करे.

NH 53 कुम्हारी खारून नदी ब्रिज मरम्मत कार्य भारी मध्यम वाहन का डायवर्सन प्लान

दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान

दुर्ग से रायपुरकी ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पारकर दाहिने पुल से होकर खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे.

राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को दुर्ग बाई-पास मार्ग पर बाफना टोल प्लाजा के पास प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक रोका जायेगा.

भिलाई औद्योगिक क्षेत्र तथा ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई से निकलने वाले भारी वाहनों को प्रात: 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुम्हारी की ओर जाना निषेध रहेगा.

Read Also  भीषण गर्मी से खैरागढ़ में 15 वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत

नंदिनी, अहिरवारा, बेरला से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को मुरमुंदा- ओटेबंध-गुधेली पठारीडीह होकर उरला (रिंग रोड नम्बर 04) की ओर प्रस्थान करेंगे.

रायपुर से दुर्ग की ओर डायवर्सन प्लान

रायपुर से दुर्ग की ओर प्रस्थान करने वाले भारी वाहन कुम्हारी खारून नदी ब्रिज से सिंगल लाईन पर आवागमन करेंगे.

महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मंदिर हसौद के पास सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रोका जायेगा.

उरला सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र तथा बिलासपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सायं 05 बजे से रात्रि 08 बजे तक रिंग रोड नम्बर 04 में नंदन वन कटिंग के पास रोका जायेगा.

BSP प्लांट से आए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त मरम्मत कार्य के दौरान प्लांट से रायपुर जाने वाले वाहनों को उतई से सेलुद, फूंडा- मोतीपुर मार्ग का प्रयोग करने कहा गया.

निर्माण एजेंसी को निर्देश

▪️ खारून नदी ब्रिज का मरम्मत करने वाले एजेंसी को निर्माण कार्य के दौरान प्राप्त वालेंटियर 24 घंटे तैनात करने कहा गया.

 

▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों और किसी प्रकार के वाहन खराब होने पर तत्काल हटाने 24 घंटे क्रेन उपलब्ध कराने,साथ ही सिरसा गेट चौक अमलेश्वर में भी क्रेन उपलब्ध कराने कहा गया.

 

▪️ सभी वाहन डायवर्सन पॉइंट में वाहन डायवर्सन का रूट मैप लगाने, डायवर्सन मार्ग में पर्याप्त दिशा निर्देश का फ्लेक्स लगाने कहा. गया.

 

▪️ सभी डायवर्सन प्वाइंट पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड, रूट मैप एवं दिशा-निर्देश फ्लेक्स अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे.

▪️ निर्माण एजेंसी द्वारा मरम्मत कार्य अवधि में 24 घंटे प्रशिक्षित वालेंटियर तैनात किए जाएंगे.

Read Also  छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को मिलेगी जल्द ई-सुनवाई की सुविधा

▪️ कुम्हारी ब्रिज के दोनों ओर, सिरसा गेट चौक एवं अमलेश्वर क्षेत्र में 24 घंटे क्रेन उपलब्ध रखी जाएगी, जिससे खराब वाहनों को तत्काल हटाया जा सके.

▪️ यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख डायवर्सन प्वाइंट पर अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा.

▪️ भारी वाहनों का निर्धारित मार्ग से ही आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा, उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

▪️ आम नागरिकों को असुविधा से बचाने हेतु वैकल्पिक मार्गों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जाएगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *