Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- "छग के कश्मीर" की महिषासुर मर्दिनी देवी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी दर्शन- “छग के कश्मीर” की महिषासुर मर्दिनी देवी


Ekhabri धर्मदर्शन, पूनम ऋतु सेन। प्राचीन शक्ति स्थलों में पाली विकासखंड के चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, कोरबा जिले को एतिहासिक व सामरिक दृष्टि से समृद्ध करने वाला स्थल है। जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैतुरगढ़ किले का निर्माण कल्चुरी संवत 821 अर्थात 1069 ईस्वी में हुआ। इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि पाली कभी राजा जाजल्व देव और विक्रमादित्य की नगरी थी ।

“चैतुरगढ़- छत्तीसगढ़ का कश्मीर”

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों में से एक छत्तीसगढ़ का यह प्रसिद्ध स्थान मैकाल पर्वत श्रेणी में स्थित है। समुद्र के तल से इसकी ऊँचाई लगभग 3060 फीट है इसलिए गर्मी के मौसम मे भी यहाँ का तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता और इसलिए ही चैतुरगढ़ को “छत्तीसगढ़ का कश्मीर” भी कहा जाता है।



महिषासुर मर्दिनी मंदिर का इतिहास व मान्यतायें

चैतुगढ़ किले के सिंहद्वार के पास 5 वर्ग मीटर का समतल क्षेत्र है। यहाँ विभिन शासकों द्वारा बनवाए गए 5 तालाब हैं, इनमें से 3 तालाबों में साल भर पानी भरा रहता है। यहीं किले के सिंहद्वार के पश्चिम में अत्यंत सुन्दर देवी मन्दिर है। नागर शैली में बने इस मन्दिर के आयताकार गर्भगृह में महिषासुरमर्दिनी की बारहभुजी प्रतिमा स्थापित है। सभामण्डप का खुला मंच है। मण्डप की छत बिल्कुल सादा है, तथा पाँच पंक्तियों वाले स्तम्भों पर टिकी है। शिखर शंख के आकार का है। इसके परिसर में चारों ओर किले के अवशेष बिखरे पड़े हैं।

किंवदंती है, कि कलचुरी शासक राजा पृथ्वी देव कहीं जा रहे थे और रास्ता भूल गए। उस दौरान उन्होंने यहीं एक पेड़ की छांव में आश्रय लिया था। देवी ने स्वप्न में आकर कहा, कि वे इस क्षेत्र में अपना राज्य स्थापित करें। आज्ञा मान राजा ने यहाँ किले तथा मन्दिर बनवाए। सातवीं  शताब्दी में वाण वंशीय राजा मल्लदेव ने महिषासुरमर्दिनी मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था। इसके बाद जाज्वल्यदेव ने भी 1100 ई. काल में इस मंदिर और किले का जीर्णोद्धार करवाया ।

Read Also  चूरमा 9 दिन मुझे राष्ट्र सेवा की शक्ति देगा, मां की याद आ गई…’ नीरज चोपड़ा की मां के नाम PM मोदी का भावुक पत्र




इसके अतिरिक्त मंदिर से तीन किलोमीटर दूर ‘शंकर खोल गुफ़ा’ का प्रवेश द्वार बेहद छोटा है और एक समय में एक ही व्यक्ति लेटकर जा सकता है। गुफ़ा के अंदर शिवलिंग स्थापित है।


यह स्थल कोरबा जिला मुख्यालय से कटघोरा के रास्ते पाली के रास्ते होते हुए करीब लगभग ९० किलोमीटर की दूरी पर मैकाल पर्वत श्रेणी की ऊंचाई पर स्थित है, और जो की मैकल के उच्चतम चोटियों में से एक है।चैतुरगढ़ का यह क्षेत्र शंकर भगवान जी का मंदिर और एक गुप्त गुफा, झरना,नदी, जलाशय और भारी मात्रा में जंगली जीव जंतुओं से भरा पड़ा हुआ है। अनुपम छटाओं से युक्त यह माता का दार्शनिक स्थल अति दुर्गम जगह पर स्थित है। इस जगह पर नवरात्र में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है और यहां भक्तो की कतार लगी रहती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *