जशपुर/रायपुर:Vishnu Deo Sai ने चैत्र नवरात्र के महाष्टमी अवसर पर अपने निज निवास बगिया में परिवार सहित मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।
महाष्टमी के पावन दिन मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार देवी दुर्गा की आराधना की और नवरात्र पर्व के महत्व को रेखांकित किया। पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए, जिसमें परिवार के सदस्य भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देता है।
चैत्र नवरात्र के महाष्टमी को विशेष महत्व दिया जाता है, इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है और श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से देवी की आराधना करते हैं।










