रायपुर, 07 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 17 करोड़ 59 लाख 57 हजार रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी।

मंत्री कश्यप ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।
उन्होंने बताया कि नालंदा परिसर के निर्माण से जिले के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन का बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे अबूझमाड़ और नारायणपुर क्षेत्र के युवा उच्च शिक्षा में आगे बढ़कर इंजीनियर, डॉक्टर और शासकीय सेवाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार, इस अवसर पर नेशनल हाईवे 130डी के मजबूतीकरण, नालंदा परिसर (सेंट्रल लाइब्रेरी एवं रीडिंग जोन) सहित डीएमएफ और नगरीय निकाय के तहत कुल 11 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तीन हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
वन मंत्री ने गढ़बेंगाल चौक से बखरूपारा मार्ग तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130डी के सुदृढ़ीकरण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इससे नारायणपुर और अबूझमाड़ के विकास का मार्ग और अधिक आसान हुआ है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...