Google Analytics Meta Pixel रायपुर में एआई सक्षम शिक्षक अभियान शुरू, गूगल के साथ करार - Ekhabri.com

रायपुर में एआई सक्षम शिक्षक अभियान शुरू, गूगल के साथ करार

रायपुर, 09 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में “एआई सक्षम शिक्षक अभियान” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के जरिए शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षण को अधिक प्रभावी और इंटरएक्टिव बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यशाला में 200 से अधिक शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और गूगल के बीच एलओआई (Letter of Intent) पर हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत जिले के करीब 10 हजार शिक्षकों को निःशुल्क एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

कार्यक्रम में गूगल एजुकेशन ऑफ इंडिया के हेड संजय जैन ने बताया कि एआई के माध्यम से विद्यार्थी बिना झिझक सवाल पूछ सकते हैं, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि एआई टूल्स की मदद से शिक्षक कम समय में बेहतर वीडियो और शैक्षणिक सामग्री तैयार कर सकते हैं। उन्होंने प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग को एआई के प्रभावी उपयोग का महत्वपूर्ण तरीका बताया और भविष्य में एजीआई (Artificial General Intelligence) के बढ़ते प्रभाव की भी चर्चा की।

 

गूगल के पब्लिक पॉलिसी हेड राकेश रंजन ने कहा कि एआई शिक्षकों की क्षमता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। इसके जरिए विभिन्न प्रकार के लर्निंग कंटेंट जैसे ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट सामग्री तैयार करना आसान होगा। साथ ही शिक्षक विद्यार्थियों को एआई के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी कर सकेंगे।

Read Also  रायपुर में ताड़पत्र पर हस्तलिखित दुर्लभ ग्रंथों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों का तकनीक से अपडेट होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि एआई विद्यार्थियों के लिए रिविजन और सीखने का प्रभावी माध्यम बनेगा। इस अभियान के तहत प्रशिक्षित शिक्षक भविष्य में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे और गांव-गांव तक आधुनिक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करेंगे।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि एआई अब शिक्षा का अहम हिस्सा बन चुका है और विद्यार्थी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान जिले के शिक्षकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है।

 

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, डीएमसी अरुण कुमार शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *