Google Analytics Meta Pixel रायपुर में 7268 स्वास्थ्य कर्मियों ने अब तक नहीं लगवाया पहला डोज - Ekhabri.com

रायपुर में 7268 स्वास्थ्य कर्मियों ने अब तक नहीं लगवाया पहला डोज

रायपुर में 7268 स्वास्थ्य कर्मियों ने अब तक नहीं लगवाया पहला डोज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुए डेढ़ महीने हो गये, लेकिन पहले चरण का टीकाकरण लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है। अकेले रायपुर जिले में अभी तक 7268 स्वास्थ्य कर्मी टीके की पहली डोज लगवाने नहीं पहुंचे हैं। इनमें से केवल 300 लोगों ने लिखित में जवाब भेजा है कि वे किन वजहों से टीका लगवाने नहीं आये। छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी को हुई। पहले चरण में प्रदेश के 2 लाख 64 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना था। फरवरी के पहले सप्ताह तक पहला डोज दे दिए जाने का लक्ष्य तय हुआ। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 13 फरवरी से टीके की दूसरी डोज भी दी जाने लगी। अभी तक 2 लाख 28 हजार 317 लोगों यानी करीब 88 प्रतिशत लोगों को ही इस टीके की पहली डोज लग पाई है। रायपुर जिले में जिन 34 हजार 634 स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और मितानिनों को टीके के लिए पंजीकृत किया गया था, उनमें से 7268 वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचे ही नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने 10 हजार लोगों को एक प्रपत्र भेज कर पूछा था कि वे किन वजहों से टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से केवल 300 लोगों ने इस प्रपत्र में अपना जवाब भेजा है। विभाग के काउंसलर अब फोन कर नहीं आने वाले लोगों से कारण पूछ रहे हैं।
फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी जारी हुआ फॉर्म
रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने अभी तक टीके का पहला डोज नहीं लगवाने वाले पंजीकृत राजस्व और जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों को टीका लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई अधिकारी – कर्मचारी टीका लगवाने के इच्छुक नहीं हैं, तो वे निर्धारित फॉर्म में जानकारी दे सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

कांकेर की कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में किया टॉप

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन…अब हर खसरा नंबर की होगी बारीकी से जांच, प्रशासन सख्त मोड में

By User 6 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर : भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े मुआवजा फर्जीवाड़े की जांच एक बार फिर तेज कर दी गई है। इस बार प्रशासन ने पहले से ज्यादा सख्त रुख अपनाते हुए हर खसरा नंबर की गहन जांच के आदेश दिए हैं, चाहे...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

भोरमदेव जंगल सफारी शुरू, 36 किमी में मिलेगा रोमांचक अनुभव  

By User 6 / May 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 3 मई 2026।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस परियोजना का लोकार्पण किया।  ...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...