Google Analytics Meta Pixel बदलते छत्तीसगढ़ की पहचान गढ़ने में क्रिएटर्स की अहम भूमिका - Ekhabri.com

बदलते छत्तीसगढ़ की पहचान गढ़ने में क्रिएटर्स की अहम भूमिका

रायपुर, 17 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देशभर से आए कंटेंट क्रिएटर्स का स्वागत किया। उन्होंने क्रिएटर्स से आह्वान किया कि वे छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर, विकास और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आस्था, संस्कृति और प्रकृति का संगम है। उन्होंने भगवान राम के ननिहाल, माता कौशल्या के मायके, दंडकारण्य और माता शबरी की भक्ति जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए राज्य की समृद्ध विरासत को रेखांकित किया। संत गुरु घासीदास के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को याद करते हुए उन्होंने सामाजिक समरसता की परंपरा को प्रदेश की आत्मा बताया।

उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग और सुरक्षा बलों के प्रयासों से राज्य नक्सलवाद से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। अब गांव-गांव तक विकास की मुख्यधारा पहुंच रही है।

 

बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपात, घने वन और जनजातीय संस्कृति देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि बस्तर के धुड़मारास गांव को यूनेस्को द्वारा विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाना राज्य के लिए गर्व की बात है।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया की ताकत का उदाहरण देते हुए बस्तर के दिव्यांग बालक मड्डा राम का जिक्र किया, जिनका वीडियो वायरल होने पर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट किट भेजी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

Read Also  CTET परीक्षा के लिए करें आवेदन, जाने कब है अंतिम तिथि और क्या है परीक्षा शुल्क

 

विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य को पिछले दो वर्षों में 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। “छत्तीसगढ़ विजन 2047” के माध्यम से राज्य को विकसित बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के जरिए सुदूर गांवों तक सड़क, बिजली, पानी, राशन और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। बस्तर ओलंपिक और सांस्कृतिक आयोजनों से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

 

डिजिटल युग पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया का प्रभाव अब गांवों तक दिखाई दे रहा है, जहां आम नागरिक भी डिजिटल भुगतान कर रहा है। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से इस बदलाव को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद की छवि से निकलकर विकास, शांति और संभावनाओं का नया उदाहरण बन रहा है। उन्होंने क्रिएटर्स से आग्रह किया कि वे पूर्वाग्रहों से हटकर राज्य के वास्तविक परिवर्तन और सकारात्मक पहलुओं को सामने लाएं।

 

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *