Google Analytics Meta Pixel श्रीनगर खेल शिविर: राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में पारदर्शिता और प्रतिभा पर जोर - Ekhabri.com

श्रीनगर खेल शिविर: राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में पारदर्शिता और प्रतिभा पर जोर

रायपुर, 26 अप्रैल 2026।केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर आधारित प्रस्तुति दी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बेस्ट गवर्नेंस प्रथाएं साझा कीं।

 

शिविर में शामिल विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों और अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की खेल नीतियों और योजनाओं की सराहना करते हुए इसे प्रभावी मॉडल बताया। उप मुख्यमंत्री ने दो दिनों तक विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद कर खेल प्रशासन, अवसंरचना और प्रतिभा विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर के माध्यम से ही भारत वैश्विक खेल शक्ति बन सकता है। मजबूत खेल व्यवस्था और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने से ही ओलंपिक में देश को बड़ी सफलता मिल सकेगी। उन्होंने राज्य में खेल ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

चिंतन शिविर में खेल प्रशासन, नीतिगत सुधार और युवा मामलों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसमें खेल उपकरणों के घरेलू निर्माण, सरकारी योजनाओं के विस्तार और स्पोर्ट्स स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, ताकि भारत का खेल उद्योग आत्मनिर्भर बन सके।

 

एक सत्र में चयन प्रक्रिया और उम्र से जुड़ी अनियमितताओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें पारदर्शिता, निष्पक्षता और सख्त सत्यापन प्रणाली लागू करने की आवश्यकता बताई गई। इससे खेलों में विश्वसनीयता और ईमानदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

Read Also  प्रदेश के IAS अफसरों को मिला जिलों का प्रभार, देखें किसे मिली कहां मिली जिम्मेदारी

 

समापन सत्र में केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की कि जल्द ही युवा मामलों पर केंद्रित विशेष चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद और गगन नारंग सहित कई दिग्गज खिलाड़ी और नीति निर्माता शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *