Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, एक माह पहले की थी लव मैरिज - Ekhabri.com

बिलासपुर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, एक माह पहले की थी लव मैरिज

रायपुर। बिलासपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। लकड़ी मिल के स्टाफ क्वार्टर में युवक का शव सुबह लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवक ने एक माह पहले ही लव मैरिज की थी। इसके बाद से लकड़ी मिल में काम कर रहा था। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे हरीराम पटेल टिंबर का संचालन करते हैं। उन्हीं के यहां पर तखतपुर के चनाडोंगरी निवासी सतीश कुमार पटेल (20) 7 फरवरी से काम कर रहा था। सतीश वहीं बने स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी पूर्णिमा के साथ रहता थ। बताया जा रहा है कि रात को पति-पत्नी दोनों ने साथ में खाना खाया और फिर सोने चले गए। सुबह करीब 7 बजे सतीश को कमरे से बाहर निकलते पूर्णिमा ने देखा।
पत्नी ने ही फंदा काटकर नीचे उतारा शव
कुछ देर बाद पूर्णिमा भी बेडरुम से बाहर निकली तो देखा कि बगल के कमरे में सतीश गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा है। इस पर उसने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तब सतीश की मौत हो चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के लोग और संस्थान के संचालक मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
दोनों ने एक माह पहले भागकर किया था प्रेम विवाह
पूछताछ में पता चला है कि करीब दो माह पहले सतीश सिरगिट्?टी स्थित फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पूर्णिमा भी अपने परिवार के साथ रहकर काम करती थी। दोनों ने एक महीने पहले भागकर रतनपुर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पूर्णिमा अपने परिवार के साथ ही रहती थी। फिर 7 फरवरी को दोनों साथ उसलापुर में काम करने आ गए थे और यही मिल के क्वार्टर में रहते थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मरने से पहले पिता को कॉल कर मांगे थे रुपए
बताया जा रहा है कि सतीश ने सुसाइड करने से पहले अपने पिता संतराम को कॉल किया था। इस दौरान सतीश ने उनसे खुद के बीमार होने की बात कही और उपचार के लिए एक हजार रुपए मांगे थे। उस समय पिता ने रकम नहीं होने की बात कहकर इनकार कर दिया, लेकिन शाम तक व्यवस्था करके देने के लिए कहा था इसके बाद ही सतीश बेडरुम से गमछा लेकर बाहर निकल गया। ऐसे में पुलिस उसकी बीमारी को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...