Google Analytics Meta Pixel पति पर एफआईआर से नाराज विधायक ने लौटाई सुरक्षा - Ekhabri.com

पति पर एफआईआर से नाराज विधायक ने लौटाई सुरक्षा

पति को साथ एसपी आफिस ले गईं; बोलीं- साथ लाई हूं, गिरफ्तार कर लो
रायपुर। राजनांदगांव जिले के खुज्जी से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने अपनी सिक्योरिटी लौटा दी है। वो अपने पति चंदू साहू के खिलाफ केस दर्ज होने से इतनी नाराज हैं कि खुद अपने पति को लेकर एसपी आॅफिस पहुंच गई। पुलिस से कह दिया कि लीजिए मैं अपने पति को लेकर आई हूं। केस तो दर्ज पहले से ही है, इन्हें गिरफ्तार कर लीजिए। इसके अलावा उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड, 3 पीएसओ, अपनी सरकारी गाड़ी को भी लौटा दिया। इसके बाद वो एक स्कूटी से वहां से निकल गईं। दरअसल, ये पूरा मामला रेत खनन से जुड़ा है। जिसके चलते एक ट्रैक्टर ड्राइवर बीर सिंह ने उनके पति चंदू साहू के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत दिसंबर महीने में छुरिया थाने में केस दर्ज कराया था। उस ड्राइवर का आरोप है कि विधायक पति ने उसे जातिगत गाली दी। जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से जिले में सियासत गर्मा गई थी। तब से बीजेपी के नेता विधायक पति की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बीच विधायक अपने पति को लेकर खुद पहुंच गईं। केस दर्ज होने के बाद इस मामले में विधायक ने भी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था, और पुलिस को बताया था कि ये जो आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया है। ये सब झूठ है। विधायक का कहना है कि हां 3, 4 दिसंबर को हम छुरिया क्षेत्र के दौरे पर गए थे। उस दौरान ही मैंने रेत से लदी ट्रैक्टर को देखा था। तब मैंने ट्रैक्टर ड्राइवर बीर सिंह को समझाया था और पूछताछ की थी ये मिट्टी लेकर कहां जा रहे हो। बाद में उस ट्रैक्टर को थाने में भी खड़ा करा लिया गया था। विधायक ने बताया कि उस घटना के बाद वो उत्तरप्रदेश चले गईं थी। उसके बाद उन्हें इस केस दर्ज होने के बाद जानकारी मिली थी। शनिवार को एसपी आॅफिस जाने से पहले विधायक ने बकायदा मीडिया से बात की और बताया कि इतनी सुरक्षा के बीच, सब कुछ हुआ तो मुझे नहीं लगता कि मुझे सिक्योरिटी की जरूरत है। इसलिए मैं अपनी सुरक्षा लौटा रही हूं।
हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं- विधायक
छन्नी साहू ने कहा कि घटना के इतने दिन बीत गए। पर हमारी शिकायत पर कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। हमने पूरे मामले को लेकर दस्तावेज सहित शिकायत की थी। फिर भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इसलिए अब अपने पति को साथ लेकर आईं हूं। पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर ले। वहीं जब विधायक अपनी सुरक्षा लौटाकर निकल गईं। इसके बाद उनके पति चंदू साहू ने भी अपनी गिरफ्तारी दे दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...