Google Analytics Meta Pixel भाजपा महिला नेता पर हमले का प्रयास-2 दिन बाद भी एफआईआर नहीं - Ekhabri.com

भाजपा महिला नेता पर हमले का प्रयास-2 दिन बाद भी एफआईआर नहीं

दरवाजे पर मारे ईंट-पत्थर, दी गालियां, सीसीटीवी फुटेज सौंपा
भिलाई। दुर्ग जिले में निगम चुनाव के दौरान कुर्सी कांड से फेमस हुई भाजपा की महिला नेता नादेशन सुमन उन्नी पर हमले का प्रयास किया गया। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने देर रात उनके घर में घुसने की कोशिश की। गालियां देते हुए ईंट-पत्थर से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उस समय घर में अकेली भाजपा महिला ने जान बचाने के लिए डायल 112 को फोन किया। इसके काफी देर बाद पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल देखकर लौट गई। चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के दो दिन बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। भाजपा महिला नेता सुमन उन्नी ने 4 जनवरी की रात 9.10 बजे अपने ऊपर हमला का प्रयास किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। सुमन उन्नी ने शिकायत में बताया कि एन सुशीलन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में शुक्रवार रात उनके घर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी और दरवाजा बंद था। आरोपी ने बाहर से ईंट फेंककर दरवाजे में मारा और गालियां देने लगा। दरवाजे पर ईंट लगने से वह काफी डर गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो वह व्यक्ति लगातार ईंट पत्थर मार रहा है।
आरोपी का कह रहा था कि वह उसे जान से मारकर जाएगा। इससे सुमन उन्नी काफी डर गई। उसने डायल 112 और भिलाई नगर टीआई को फोन किया। इसके बाद रात 8.45 बजे पुलिस की टीम पहुंची। सुमन उन्नी बाहर निकली और उसके बाद थाने जाकर मामले की लिखित शिकायत दी। भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने शिकायत तो लिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने कोई जांच की है और न ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पूरा वाक्या
भाजपा नेत्री के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी से उन्नी के घर पहुंचा और उसे बाहर निकलने के लिए चिल्ला रहा है। इसके बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पास पड़े ईंट और पत्थर को उठाकर कर दरवाजे पर मार रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

परीक्षा खत्म होते ही हॉस्टल खाली करने का आदेश…बिलासपुर में छात्रों की बढ़ी बेचैनी

By User 6 / May 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Vishwavidyalaya के वीर सावरकर बालक छात्रावास से जुड़ा एक आदेश छात्रों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। छात्रावास अधीक्षक की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि परीक्षा समाप्त होने के...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...