कार्यकर्ता को छुड़ाया, पुलिस से बदसलूकी
रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को माना बस्ती के पास काले झंडे दिखाने की घटना शनिवार रात तक बड़ा राजनीतिक बवाल बन गई, मारपीट हुई। पुलिस कर्मियों से बदसलूकी हुई। आरोपियों को छुड़ाने के लिए भाजपा नेताओं ने विधानसभा थाने का घेराव कर लगभग उस पर कब्जा ही कर लिया। इस दौरान पुलिस समझौता करने की कोशिश में ही जुटी रही। अब भाजपा ने इस मामले में साइबर सेल प्रभारी पर कार्रवाई की मांग लेकर आंदोलन की घोषणा की है। बवाल की शुरूआत शनिवार शाम 4 बजे हुई जब भाजपा कार्यकर्तओं ने मंत्री रुद्र गुरु के बंगले के सामने खड़े मुंगेली से आए तीन-चार युवकों को पीट दिया। आरोप है कि वे लोग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, उनमें से कोई काला झंडा नहीं दिखा रहा था बल्कि एक ने काले-सफेद रंग का कुर्ता और एक ने काली जैकेट पहनी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी, राहुल राव सहित कई कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उसके बाद भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को पकड़ा तो पूर्व मंत्री राजेश मूणत पुलिस अफसरों से बदसलूकी पर उतर आए। विवाद टालने के चक्कर में पुलिस आरोपियों को लेकर चली तो राजेश मूणत भी पुलिस की गाड़ी में ही सवार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया, बवाल की आशंका को देखते हुए उन्हें शहर से दूर किसी थाने में ले जाने की कोशिश हो रही थी। विधानसभा थाने को पार करता देख मूणत चिल्लाने लगे और गाड़ी से कूदने की धमकी दी। उसके बाद पुलिस ने सभी को विधानसभा थाने में बैठा लिया। यहां से मूणत ने एक वीडियो जारी कर खुद के साथ मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना था, सादी वर्दी में आए चार लोगों ने कार्यकर्ता को मारा पीटा। उनको भी सिर पर मारा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी। रात में चार घंटे से अधिक समय तक विधानसभा थाना भाजपा नेताओं के कब्जे में था।
थाने में भी पुलिसकर्मी से मारपीट की कोशिश
भाजपा कार्यकतार्ओं ने थाने में भी साइबर सेल के प्रभारी गिरीश तिवारी से मारपीट की कोशिश की। उसको पकड़ा-धक्के दिए। थाने की पुलिस ने उनको किसी तरह से वहां से सुरक्षित निकाला। जैसे-जैसे रात बढ़ी थाने में भीड़ बढ़ती गई। रात तक थाने के भीतर-बाहर भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जमा हो चुके थे।
अपने ही नेताओं पर भड़के मूणत
थाने के बाहर नारेबाजी होती रही। भीतर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, सांसद रामविचार नेताम जैसे नेता एसएसपी से बात कर रहे थे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आप ज्ञापन लीजिए, राज्यपाल के नाम हम ज्ञापन दे रहे हैं, उसी के साथ कार्यवाही भी कीजिए। बात पूरी होने से पहले ही वहां मौजूद राजेश मूणत भड़क गए। कहा, यह सब नहीं चलेगा, यह सब मिलाजुला मसला है। मैं बिलकुल नही मानूंगा। मैंने प्रदेश को बता दिया है, मैंने राष्ट्रीय संगठन को भी बता दिया है। बिलकुल बगैर कार्यवाही कोई बात नहीं सुनूंगा। उसके बाद मूणत फिर थाने के बरामदे में बैठ गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...