Google Analytics Meta Pixel सीएम के बेटे चैतन्य की धूमधाम से हुई शादी:बेटे की बारात पहुंची तो समधी ने गले लगाकर किया स्वागत - Ekhabri.com

सीएम के बेटे चैतन्य की धूमधाम से हुई शादी:बेटे की बारात पहुंची तो समधी ने गले लगाकर किया स्वागत

Read Also  छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का एक और सौगात: मैनपाट में उच्चस्तरीय सुविधाओं के साथ मिला करमा एथनिक रिसॉर्ट और जोहार हाईवे मोटेल का


रायपुर। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शादी धूमधाम से हुई। मुख्यमंत्री ने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं वे और भी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद रहा। जहां पर शादी की रश्में निभाई गईं। पंडितों ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ सीएम के बेटे चैतन्य का विवाह संपन्न करा दिया। इस मौके पर सीएम के परिवार के बड़े बुजुर्गों और राजनीतिक हस्तियों ने उनके बेटे को आशीर्वाद दिया। बताया गया कि पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकाली। इसके लिए सुबह से सीएम का परिवार तैयारी में जुटा था। दूल्हे चैतन्य ने क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है। इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए।

वहीं, अब सीएम की बेटे की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सीएम के समधी उन्हें गले लगाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे, उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। वहीं बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावड़ा है। यहां बारात पहुंचे के बाद शादी से संबंधित सभी रश्मों को पूरा किया गया। बड़ों के आशीर्वाद के बाद विवाह संपन्न हो गया है। अब उसके आगे की रश्में पूरी की गई। इस शादी में महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी भी जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता रविवार को शादी में पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।

Read Also  रायपुर में नगर निगम की सख्ती…टैक्स बकाया पर होलीक्रॉस के दो स्कूल सील

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

भंडारा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, अधिकारियों की टीम रवाना

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...