Google Analytics Meta Pixel रोड सेफ्टी टूर्नामेंट एक्सक्लूसिव:रायपुर में इरफान पठान ने मनाया पत्नी सफा का बर्थ डे, साउथ अफ्रीका की टीम भी पहुंची - Ekhabri.com

रोड सेफ्टी टूर्नामेंट एक्सक्लूसिव:रायपुर में इरफान पठान ने मनाया पत्नी सफा का बर्थ डे, साउथ अफ्रीका की टीम भी पहुंची

रायपुर। भारत के मशहूर क्रिकेटर इरफान पठान रविवार शाम रायपुर पहुंचे। वे यहां रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूनार्मेंट में टीम इंडिया की तरफ से खेलने वाले हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सफा बैग और बेटा इमरान भी पहुंचे। नवा रायपुर मेफेयर रिजॉर्ट में इरफान अपने परिवार के साथ रहेंगे। रविवार को ही उनकी पत्नी सफा का जन्मदिन था। अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए इरफान पठान ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। इरफान का पूरा दिन तो ट्रैवलिंग में बीता मगर शाम के वक्त उन्होंने रिजॉर्ट में पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। इरफान पठान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब वे फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इरफान पठान जल्द ही तमिल फिल्म ‘कोबरा’ में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। 3 फरवरी को उन्होंने पत्नी के साथ शादी की सालगिरह भी मनाई थी। हाल ही में वैलेंटाइन वीक भी सेलिब्रेट करते दिखे थे। इरफान की पत्नी सफा सऊदी अरब की एक मॉडल रह चुकी हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया या मीडिया के कैमरों से दूर ही रहती हैं। इरफान के फैन कई बार सोशल मीडिया में उनके चेहरे को दिखाने की मांग करते हैं। रायपुर में भी सफा का चेहरा मास्क के पहरे से ढंका हुआ था।
यह खिलाड़ी पहुंचे रायपुर
रविवार को बांग्लादेश के मामून रशीद, साउथ अफ्रीका के बॉसमान, नॉरिस जॉन्स, जस्टिन केंप, क्रूगर, अल्वीरो पीटरसन, एंड्रियू पुटीक, रॉजर, नीतिनि, मोरने, इंडिया के इरफान पठान, वेस्टइंडीज के विलियम और रेनफोर्ड रायपुर पहुंचे। इन सभी खिलाड़ियों का कोरोना सैंपल लिया गया। जो कि रायपुर एम्स भेजा गया है। 7 दिन तक खिलाड़ी क्वारैंटाइन रहेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही इनके खेलने या न खेलने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह होंगे विदेशी टीमों के कप्तान
तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका लिजेंड्स के कप्तान थे। जांटी रोड्स ने साउथ अफ्रीका लिजेंड्स का नेतृत्व किया था। ब्रायन लारा वेस्टइंडीज लिजेंड्स की कप्तानी कर रहे थे। पहली बार शामिल हुई बांग्लादेश लिजेंड्स की कप्तानी खालिद महमूद करेंगे। केविन पीटरसन, इंग्लैंड लिजेंड्स की कप्तानी करने वाले हैं। इंडिया की कप्तानी सचिन या सहवाग कर सकते हैं। इन 6 देशों के बीच मुकाबला होगा। इस टूनार्मेंट का मकसद रोड सेफ्टी के प्रति जागरुकता लाना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...