Google Analytics Meta Pixel मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान - Ekhabri.com

मन की बात में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय पहचान

रायपुर, 31 मई 2026।प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर विशेष स्थान मिलने से प्रदेश में गौरव और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का ऐतिहासिक क्षण बताया।

राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ कार्यक्रम का श्रवण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश का शीर्ष नेतृत्व किसी राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करता है, तो वह केवल व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के आत्मसम्मान और पहचान का सम्मान होता है।

 

कार्यक्रम में जशपुर जिले के युवा धावक अनिमेष कुजूर की उल्लेखनीय उपलब्धि का जिक्र किया गया, जिन्होंने 100 मीटर दौड़ 10.15 सेकंड में पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई किया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में खिलाड़ियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना को भी प्रमुखता दी गई, जो नई खेल संस्कृति का संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

इसके साथ ही बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक स्थल मल्हार में प्राप्त प्राचीन ताम्र-पट्टिकाओं का उल्लेख भी किया गया, जो लगभग 1400-1500 वर्ष पुरानी मानी जा रही हैं। ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई यह धरोहर उस समय की सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारी देती है।

Read Also  मां ने WhatsApp पर देखी बेटी की अश्लील फोटो, बड़ी बहन ने नहाते हुए खींची थीं तस्वीरें

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खोज न केवल पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत का प्रमाण भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे उल्लेखों से समाज में विरासत संरक्षण के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना बढ़ेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड नए भारत की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें प्रतिभा, परिश्रम, खेल भावना और सांस्कृतिक विरासत—सभी को समान महत्व दिया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *